Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

नए स्मार्ट सीमा सुरक्षा प्रोजेक्ट पर बोले अमित शाह, 'कोई भी हमारी सीमाओं का उल्लंघन करने की हिम्मत नहीं करेगा'

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Bhuj
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

भुज , 29 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 12:50 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काम करने के तरीके को बदलने का फैसला किया है। अब बीएसएफ सिर्फ पारंपरिक सीमा की रखवाली करने के बजाय एक ज्यादा बड़े क्षेत्रीय सुरक्षा मॉडल पर काम करेगी। यह बदलाव एक नए 'स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट' के तहत किया जाएगा, जिसमें भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश की सीमाएं शामिल होंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीएसएफ के 60वें साल के मौके पर गुजरात के भुज में बॉर्डर आउटपोस्ट जी7 पर बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एक चौतरफा कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है, जिसमें सीमा प्रबंधन में कई एजेंसियां ​​और स्थानीय समुदाय शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस 60वें साल में हमने बीएसएफ की सीमा सुरक्षा के कॉन्सेप्ट को पूरी तरह से बदलने का फैसला किया है।

हम सिर्फ सीमा सुरक्षा के बजाय क्षेत्रीय सुरक्षा का एक नया कॉन्सेप्ट शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सिस्टम में देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर एक व्यापक सुरक्षा नेटवर्क बनाने में जनता, नागरिक प्रशासन, स्थानीय पुलिस, सशस्त्र बल और बीएसएफ के जवान शामिल होंगे। गृह मंत्री शाह ने कहा कि मिलकर हम 'स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट' के तहत बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं के व्यापक सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

गृह मंत्री के अनुसार, यह प्रोजेक्ट अभी प्लानिंग के चरण में है और इसमें हजारों करोड़ रुपए का निवेश शामिल होगा, साथ ही सीमा प्रबंधन सिस्टम में ड्रोन, रडार, वॉच टावर और अन्य आधुनिक तकनीकें भी शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसमें ड्रोन, रडार, वॉच टावर, सबसे आधुनिक तकनीकें और आप जवान शामिल होंगे। इन सभी घटकों को मिलाकर, हम एक मजबूत सुरक्षा ग्रिड स्थापित करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस एकीकृत सिस्टम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी में भी हमारी सीमाओं को तोड़ने की हिम्मत न हो। गृह मंत्री ने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत काफी काम पहले ही पूरा हो चुका है और उन्होंने विश्वास जताया कि तकनीकी उन्नयन से दूरदराज के इलाकों में तैनात जवानों को होने वाली कठिनाइयां भी कम होंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार कुछ और इलाकों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार करने पर विचार कर रही है, हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। गृह मंत्री शाह ने भारत की सीमाओं पर रेगिस्तान, दलदली इलाकों, जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों जैसी कठिन जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों में भी सतर्कता बनाए रखने के लिए बीएसएफ जवानों की सराहना की।

बंगाल की जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षा घेरे की सबसे बड़ी कमी बंगाल की अधूरी बॉर्डर फेंसिंग थी, क्योंकि पहले फेंसिंग के लिए जमीन ही नहीं दी जा रही थी। बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही सिर्फ एक सप्ताह में मुख्यमंत्री ने फेंसिंग के लिए जमीन देने का काम सैद्धांतिक रूप से कर दिया और कुछ जमीनें बीएसएफ को हैंडओवर भी कर दीं गई हैं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Bhuj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD