Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार के ऐतिहासिक कदम : कृष्ण पाल गुर्जर

15 डायलिसिस मशीनों के साथ शुरू हुई नई सेवा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Krishan Pal Gurjar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फरीदाबाद , 29 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 11:49 IST

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनहितकारी बनाने की दिशा में निरंतर ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 

उनके साथ  बड़खल विधायक श्री धनेश अदलखा, एनआईटी फरीदाबाद विधायक श्री सतीश फागना, पृथला के पूर्व विधायक श्री टेकचंद शर्मा, नगर निगम मेयर श्री प्रवीण बत्रा जोशी, जिला परिषद् चेयरमैन श्री विजय सिंह, जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल और उपायुक्त श्री आयुष सिन्हा भी मौजूद रहें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ऑनलाइन माध्यम द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। 

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से किया गया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छैंसा, फरीदाबाद में डायलिसिस सेवाओं की शुरुआत तथा बीके सिविल अस्पताल में SNSP क्लीनिक एवं AMRIT फार्मेसी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक महान राजनेता ही नहीं बल्कि दूरदर्शी, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके नाम पर स्थापित यह मेडिकल कॉलेज आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उनके सपनों को साकार कर रहा है। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में स्थापित इस मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2022 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की अनुमति प्राप्त हुई थी और वर्तमान में यहां चार एमबीबीएस बैच अध्ययनरत हैं। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि 470 बिस्तरों वाला यह मेडिकल कॉलेज 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, ओपीडी, आईपीडी, आधुनिक प्रयोगशालाएं, रेडियोलॉजी सुविधाएं तथा कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर उपचार जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। 

यह संस्थान केवल इलाज का केंद्र नहीं बल्कि भविष्य के चिकित्सकों के निर्माण का भी महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आज से 15 डायलिसिस मशीनों के साथ शुरू की गई और डायलिसिस सेवा विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने कहा कि किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सप्ताह में कई बार डायलिसिस करवानी पड़ती है और अब उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बीके सिविल अस्पताल में शुरू किया गया SNSP क्लीनिक महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक सिविल एवं उप जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए समर्पित सहायता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जहां महिलाओं को स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, टीबी एवं एनसीडी सेवाओं में प्राथमिकता और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अमृत फार्मेसी का उद्देश्य मरीजों को सस्ती दवाइयां और भरोसेमंद इम्प्लांट उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कैंसर, हृदय रोग सहित गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली महंगी दवाइयों और उपकरणों से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। 

उन्होंने बताया कि अमृत फार्मेसी की शुरुआत वर्ष 2015 में एम्स नई दिल्ली से हुई थी और आज यह योजना देशभर में तेजी से विस्तार कर रही है। वर्तमान में देश में 257 AMRIT फार्मेसियां संचालित हैं, जहां जीवनरक्षक दवाइयां बाजार मूल्य से लगभग 50 प्रतिशत कम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों के उपचार का खर्च काफी कम हुआ है।

राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बीमारियों का इलाज नहीं बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय भविष्य में हरियाणा सहित पूरे क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

Tags: Krishan Pal Gurjar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD