Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाबी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सहायक की बेटी बनी भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट

माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की पूर्व छात्रा निशा भारती नौसेना में अधिकारी के रूप में हुई शामिल

Military, Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute, AFPI, Mohali
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 17:08 IST

माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की एक और कैडेट निशा को भारती नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला है। उन्होंने इंडियन नेवल अकादमी, एझीमाला (केरल) से सफलतापूर्वक पास आउट होकर अपने संस्थान और परिवार का नाम रोशन किया है।

इस प्रभावशाली पासिंग आउट परेड का निरीक्षण वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसैनिक कमान द्वारा किया गया। भारतीय नौसेना की शिक्षा शाखा में कमीशन प्राप्त करने वाली सब-लेफ्टिनेंट निशा के पिता श्री दिनेश चंद्र पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में वरिष्ठ सहायक के रूप में सेवाएं निभा रहे हैं।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने सब-लेफ्टिनेंट निशा को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने की इच्छुक लड़कियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा जुलाई 2023 में माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एक एनडीए प्रिपरेटरी विंग भी स्थापित किया गया था, जिसका तीसरा बैच वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। माई भागो इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने सब-लेफ्टिनेंट निशा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सशस्त्र सेनाओं में अधिक लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी राज्य सरकार के प्रयासों को और मजबूती देगी। 

उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारी को भारतीय नौसेना में उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

 

Tags: Military , Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute , AFPI , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD