Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मानसिक शांति के लिए फायदेमंद रोजमेरी, तनाव कम कर देती है बेहतर नींद

Health
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 12:25 IST

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद लेना बहुत बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल, काम का दबाव, तनाव और चिंता जैसी समस्याएं धीरे-धीरे लोगों की नींद को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में अब कुछ प्राकृतिक उपायों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इन्हीं उपायों में एक नाम तेजी से चर्चा में आ रहा है रोजमेरी... यह मानसिक शांति, तनाव कम करने और नींद बेहतर बनाने में मदद करती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, रोजमेरी में कई ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग और शरीर पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से रोस्मेरिनिक एसिड, सिनेओल, कैम्फर और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं। ये तत्व शरीर में सूजन कम करने, दिमाग को आराम देने और तनाव घटाने में मदद करते हैं। रोजमेरी की खुशबू को लेकर कई रिसर्च किए गए हैं।

रिसर्च में पाया गया है कि इसकी खुशबू तनाव हार्मोन को कम करने में मदद करती है। जब कोई व्यक्ति सोने से पहले कमरे में रोजमेरी ऑयल की हल्की खुशबू लेता है, तो दिमाग को आराम का संकेत मिलने लगता है। इससे बेचैनी कम होती है और नींद आने में आसानी होती है। कुछ विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि रोजमेरी की सुगंध मानसिक थकान को कम करके मन को स्थिर बनाने में मदद करती है।

रोजमेरी की चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसे बनाने के लिए पानी में थोड़ी मात्रा में रोजमेरी डाले। इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से शांत करने में मदद करते हैं। साथ ही यह पाचन सुधारने और शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक मानी जाती है। रात में हल्की गर्म रोजमेरी चाय पीने से शरीर रिलैक्स महसूस करता है, जिससे गहरी नींद आने की संभावना बढ़ जाती है।

नहाने के दौरान रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल भी मानसिक आराम देने में मदद करता है। गर्म पानी में इसकी कुछ बूंदें मिलाने से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है। दिनभर की थकान और तनाव धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसकी खुशबू सांसों के जरिए दिमाग तक पहुंचती है और मन को शांत करने का काम करती है। यही कारण है कि अरोमा थेरेपी के जरिए उपचार में रोजमेरी का इस्तेमाल काफी लोकप्रिय है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD