Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जरूरत से ज्यादा नमक? जानिए नुकसान और बचाव

Health
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 12:24 IST

अक्सर चटपटा और तेज नमक वाला भोजन स्वाद को बेहतर लगता है और इसी वजह से कई लोग भोजन की थाली में ऊपर से भी नमक डालकर खाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये सामान्य सी लगने वाली आदत कई गंभीर शारीरिक समस्याएं दे सकती हैं। ये आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, रोजाना भोजन में ज्यादा नमक लेने की आदत धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकती है। नमक मुख्य रूप से सोडियम से बना होता है। शरीर को थोड़ी मात्रा में सोडियम की जरूरत तो होती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी की समस्याएं और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और पैक्ड फूड के बढ़ते इस्तेमाल ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। हाई ब्लड प्रेशर या किडनी की समस्या वाले लोगों को नमक का सेवन और भी कम करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना नमक का सेवन लगभग 5 ग्राम (लगभग एक चम्मच) से कम रखना चाहिए।

अधिक नमक के सेवन से होने वाले नुकसान पर नजर डालें तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ज्यादा नमक के सेवन से किडनी को भी नुकसान पहुंचता है और यह शरीर में वाटर रिटेंशन, सिरदर्द और सूजन का भी कारण बन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि नमक का सेवन कम करने के लिए धीरे-धीरे कोशिश करनी चाहिए।

इसके लिए घर का खाना ज्यादा खाएं, बाहर का खाना आमतौर पर ज्यादा नमक वाला होता है। घर पर ताजा खाना बना सेहतमंद होता है। साथ ही, कम सोडियम वाले विकल्प चुनें, जैसे बाजार में उपलब्ध कम सोडियम वाले नमक का इस्तेमाल करें। पैक्ड फूड से सावधानी रखें चिप्स, नमकीन, बिस्किट, सॉस, अचार और प्रोसेस्ड फूड में छुपा नमक बहुत ज्यादा होता है। लेने से पहले लेबल जरूर पढ़ें।

इसके साथ ही एक प्रभावी तरीका है कि स्वाद बढ़ाने के अन्य तरीके अपनाएं, जैसे नमक की जगह नींबू, जीरा, काली मिर्च, हल्दी, धनिया, पुदीना, लहसुन, हींग और अदरक का ज्यादा इस्तेमाल करें। अचानक नमक पूरी तरह बंद न करें, धीरे-धीरे मात्रा घटाएं ताकि स्वाद की आदत बदले। खाने से पहले चखकर नमक डालें, बिना चखे नमक न डालें।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD