Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आईपीएल 2026 : सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Sunrisers Hyderabad, SRH, Rajasthan Royals, RR, IPL 2026 Eliminator, New Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 12:18 IST

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 97 रन बनाए। इस पारी के साथ 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। वैभव सूर्यवंशी किसी एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 65 छक्के लगाए हैं।

इस मामले में सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल 2012 में 59 छक्के अपने नाम किए थे। इस लिस्ट में आंद्रे रसेल तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2019 में 52 छक्के लगाए थे। चौथे स्थान पर भी क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने आईपीएल 2013 में 51 छक्के जड़े थे। वहीं, आईपीएल 2022 में जोस बटलर 45 छक्के लगाकर लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल मैच के नॉकआउट/प्लेऑफ मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पारी में 10 छक्के लगाए थे। रजत पाटीदार 9 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

वैभव आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल 4-4 बार ऐसा कर चुके हैं। अभिषेक शर्मा और फिन एलन ने 2-2 बार यह कारनामा किया है। इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

इसी के साथ वैभव 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार आईपीएल फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए। वैभव और निकोलस पूरन ने ऐसा 5-5 बार किया है। वहीं, अभिषेक शर्मा (6) इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। पावरप्ले में सर्वाधिक 50+ स्कोर के मामले में भी वैभव (5 बार) दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर (6) शीर्ष पर हैं, जबकि ट्रेविस हेड (4) तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ में पावरप्ले के दौरान यह किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में सुरेश रैना (87) दूसरे पायदान पर हैं, जबकि एडम गिलक्रिस्ट (74) तीसरे स्थान पर हैं। वैभव आईपीएल पारी के पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक 8 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

इस लिस्ट में सनथ जयसूर्या (एमआई), जोस बटलर (आरआर), जॉनी बेयरस्टो (पीबीकेएस), अभिषेक शर्मा (एसआरएच) और वैभव सूर्यवंशी (आरआर) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 7-7 बार ऐसा किया।

 

Tags: Vaibhav Sooryavanshi , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Sunrisers Hyderabad , SRH , Rajasthan Royals , RR , IPL 2026 Eliminator , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD