Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट'

 

'ऑपरेशन सफेद सागर' में दिखेगी वायु सेना की बहादुरी, मिहिर आहूजा बोले- 'यह प्रोजेक्ट जिंदगीभर नहीं भूल सकता'

Web Series, OTT, Mihir Ahuja, Operation Safed Sagar, Netflix, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 15:02 IST

नेटफ्लिक्स की आने वाली सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक मिशन पर आधारित है। इस शो में युद्ध के दौरान जवानों की बहादुरी, संघर्ष, त्याग और देश के लिए उनके जज्बे को दिखाया जाएगा। इस सीरीज को लेकर युवा अभिनेता मिहिर आहूजा काफी उत्साहित हैं।

'द आर्चीज', 'मेड इन हेवन सीज़न 2' और 'मां का सम' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके मिहिर ने इस शो को अपने करियर का बेहद खास हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय वायु सेना के असली हीरोज को श्रद्धांजलि है। मिहिर आहूजा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ''एक युवा एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात रही।

इस किरदार को निभाते समय मुझे यह महसूस हुआ कि भारतीय वायुसेना के जवान किस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा करते हैं। इस रोल के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी जुड़ी हुई है और मैंने पूरी ईमानदारी के साथ इसे निभाने की कोशिश की है।'' उन्होंने कहा, ''इस प्रोजेक्ट ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। शूटिंग के दौरान मैंने एयरफोर्स के अनुशासन, समर्पण और मेहनत को करीब से समझा।

यह ऐसा अनुभव है जिसे मैं जिंदगीभर नहीं भूल सकता। 'ऑपरेशन सफेद सागर' हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा।'' सीरीज की कहानी भारतीय वायु सेना के उस ऐतिहासिक मिशन पर आधारित है, जिसे कारगिल युद्ध के दौरान अंजाम दिया गया था। यह मिशन करीब 47 दिनों तक चला था और इसे भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में गिना जाता है।

शो में युद्ध के दौरान की कठिन परिस्थितियों, सैनिकों के हौसले और देशभक्ति की भावना को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा। इस सीरीज में मिहिर आहूजा के अलावा सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन और तारुक रैना जैसे कलाकार शामिल हैं। इस सीरीज को अभिजीत सिंह परमार, महबूब पीएस बराड़ और कुशाल श्रीवास्तव ने मिलकर तैयार किया है जबकि इसका निर्देशन ओनी सेन ने किया है।

 

Tags: Web Series , OTT , Mihir Ahuja , Operation Safed Sagar , Netflix , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD