Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गर्दन-पीठ की जकड़न, तो कमर दर्द से परेशान? दूर करने का आसान उपाय है 'सेतुबंधासन'

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 15:01 IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अब केवल 25 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार विभिन्न योगासनों की जानकारी दे रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने सेतुबंधासन के अभ्यास से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देते हुए रोजाना इसका अभ्यास करने की अपील की।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह सरल योगाभ्यास गर्दन में अकड़न, पीठ के निचले हिस्से में जकड़न और शरीर के लचीलेपन की कमी को दूर करने में बेहद कारगर है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली, लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करने और गलत मुद्रा में बैठने के कारण कई लोग गर्दन में अकड़न, कमर के निचले हिस्से में जकड़न और शरीर में लचीलेपन की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

ये समस्याएं धीरे-धीरे दैनिक जीवन को प्रभावित करती हैं। चलने-फिरने में दिक्कत, थकान महसूस होना और तनाव बढ़ना आम बात हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, सेतुबंधासन इन समस्याओं का सरल और प्राकृतिक समाधान है। सेतुबंधासन को ब्रिज पोज भी कहा जाता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है, गर्दन और कंधों के तनाव को कम करता है तथा पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव पैदा करता है।

नियमित अभ्यास से शरीर की ताकत बढ़ती है, संतुलन बना रहता है और गतिशीलता में सुधार होता है। साथ ही, यह तनाव और चिंता को दूर करने में भी मदद करता है। सेतुबंधासन के अभ्यास से गर्दन और कंधों की अकड़न में राहत मिलती है और पीठ के निचले हिस्से की जकड़न कम होती है। इससे रीढ़ का लचीलापन बढ़ता है तथा पैरों और कमर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

साथ ही, यह तनाव और अनिद्रा की समस्या से भी राहत दिलाने में सहायक है। आयुष मंत्रालय ने इस आसन को सभी उम्र के लोगों के लिए उपयोगी बताया है। विशेषकर जो लोग डेस्क जॉब करते हैं या ज्यादा समय तक एक ही जगह बैठकर काम करते हैं, उनके लिए यह अत्यंत फायदेमंद है। सेतुबंधासन जैसा सरल आसन घर पर भी आसानी से किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही तरीके से और खाली पेट इस आसन का अभ्यास करने से जल्दी लाभ मिलता है। शुरुआती लोगों को धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाना चाहिए। वहीं, गर्भवती महिलाओं और गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD