Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फ़ोटो मतदाता सूची के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में प्रेस वार्ता

Nishant Kumar Yadav, Deputy Commissioner Chandigarh, DC Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 12:37 IST

निशांत कुमार यादव, जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़ ने आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01.07.2026 के संदर्भ में कराए जा रहे फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के संबंध में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी गई कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारूप निर्वाचक नामावली (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन 21.07.2026 को किया जाएगा। 

यह भी बताया गया कि चंडीगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की वर्तमान मैपिंग 72.29% तक पहुंच चुकी है। SIR-2026 के अनुमोदित कार्यक्रम के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा 15.06.2026 (सोमवार) से 14.07.2026 (मंगलवार) तक घर-घर जाकर सत्यापन एवं मौजूदा मतदाताओं से Enumeration Forms एकत्र करने का कार्य किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मौजूदा मतदाता को Enumeration Form भरना अनिवार्य होगा। यह फॉर्म संबंधित BLO से प्राप्त किया जा सकता है अथवा मतदाता पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। 

यह भी जानकारी दी गई कि BLO द्वारा Enumeration Form की एक प्रति प्राप्त कर दूसरी प्रति पर हस्ताक्षर कर रसीद के रूप में मतदाता को वापस दी जाएगी, जिसे अभिलेख हेतु सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। आवश्यकतानुसार सहायक दस्तावेजों सहित Enumeration Forms भी जमा किए जा सकते हैं।

जनसाधारण को यह भी अवगत कराया गया कि यदि कोई पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में शामिल होने से रह गया है, तो वह दावे एवं आपत्तियों की अवधि 21.07.2026 (मंगलवार) से 20.08.2026 (गुरुवार) तक नवीन पंजीकरण हेतु प्रपत्र संख्या-6 (Form No. 6) के माध्यम से आवेदन कर सकता/सकती है। इसी प्रकार, जिन मतदाताओं को अपने विवरण में संशोधन करवाना है, वे इसी अवधि के दौरान प्रपत्र संख्या-8 (Form No. 8) जमा कर सकते हैं।

निर्वाचन सेवाओं से संबंधित सहायता हेतु नागरिक कार्य दिवसों में मतदाता हेल्पलाइन नंबर “1950” पर संपर्क कर सकते हैं। नागरिक ECINET मोबाइल एप्लीकेशन एवं मतदाता पोर्टल पर उपलब्ध “Book a Call Request with BLO” सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़ ने सभी पात्र नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा Enumeration Forms समय पर जमा करवाकर निर्वाचक नामावली को अद्यतन एवं शुद्ध बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

 

Tags: Nishant Kumar Yadav , Deputy Commissioner Chandigarh , DC Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD