भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक मुक्त," /> नरेंद्र मोदी ने पेनी वोंग से की मुलाकात
Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नरेंद्र मोदी ने पेनी वोंग से की मुलाकात

बोले- खुशहाल हिंद-प्रशांत के लिए काम करते रहेंगे

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Penny Wong, Australian Foreign Minister, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 12:19 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक मुक्त, खुला, सुरक्षित और खुशहाल हिंद-प्रशांत के लिए काम करते रहेंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री, सीनेटर पेनी वोंग का स्वागत करके खुशी हुई।

हमने रक्षा, व्यापार, तकनीक और सप्लाई चेन में लचीलापन सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में बढ़ती भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक मुक्त, खुला, सुरक्षित और खुशहाल हिंद-प्रशांत के लिए काम करते रहेंगे।" इसके अलावा, पीएम मोदी ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी से भी मुलाकात की और लिखा, "जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई।

हिंद-प्रशांत और उससे आगे शांति, स्थिरता और खुशहाली को आगे बढ़ाने में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की अहम भूमिका को फिर से दोहराया।" मंगलवार को हुए क्वाड मीटिंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने बताया कि क्वाड नई पहल शुरू कर रहा है। इनमें ऊर्जा सुरक्षा पहल, महत्वपूर्ण खनिजों पर काम और फिजी में बंदरगाह इंफ्रास्ट्रक्चर को समर्थन देना शामिल है।

वोंग ने कहा, "हमारी हर बैठक में हमारा ध्यान इस बात पर रहा है कि हम सिर्फ बातें न करें, बल्कि ऐसे नतीजे दें जो वास्तव में लोगों के लिए फायदेमंद हों। जैसा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों को सही और भरोसेमंद विकल्प मिलें। खासकर ऐसे समय में जब इस क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है।

यह इलाका इस समय गंभीर आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है।" उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि दुनिया पहले से ज्यादा अनिश्चित हो गई है। आर्थिक अस्थिरता बढ़ रही है। होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने के असर को भी हम समझते हैं और इसका हमारी ऊर्जा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह भी जानते हैं। हम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उन प्रयासों की सराहना करते हैं जो समुद्री मार्गों की आजादी बनाए रखने और जरूरी ऊर्जा सप्लाई जारी रखने के लिए कूटनीतिक समाधान खोजने पर केंद्रित हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Penny Wong , Australian Foreign Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD