Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई

Piyush Goyal, BJP, Bharatiya Janata Party, Ottawa
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

ओटावा , 26 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 15:26 IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के इंटरनेशनल ट्रेड के मंत्री मनिंदर सिद्धू ने दोनों देशों के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने की प्रतिबद्धता जताई है। मौजूदा समय में गोयल तीन दिनों के कनाडा के दौरे पर गए हैं। 25-27 मई तक चलने वाले इस दौरे का उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और भारत-कनाडा सीईपीए पर बातचीत को तेजी से आगे बढ़ाना है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ओटावा में अपने पहले दिन की यात्रा के दौरान, गोयल ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, कृषि और रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए वरिष्ठ कनाडाई नेताओं और मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की। मंत्रालय ने आगे कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्र मार्क कार्नी से मुलाकात करते हुए गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए दूरदर्शी चर्चा की और भारत-कनाडा सीईपीए के शीघ्र संपन्न होने की आशा व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा और एक विशाल नए बाजार के द्वार खोलेगा। 

दोनों पक्षों ने संतुलित, व्यावसायिक रूप से सार्थक और महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और अपनी-अपनी टीमों को ऐसे समझौते की दिशा में काम करने का निर्देश दिया जो आर्थिक साझेदारियों को मजबूत करे और दोनों देशों के व्यवसायों और नागरिकों को ठोस लाभ पहुंचाए।

इसके अलावा, गोयल ने भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कनाडा के इंटरनेशनल ट्रेड मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की। दोनों मंत्रियों ने अब तक संपन्न हुई वार्ताओं के परिणामों की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश प्रवाह को बढ़ाने के भविष्य के अवसरों की पहचान की। दोनों पक्षों ने 2026 के अंत तक एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

 

Tags: Piyush Goyal , BJP , Bharatiya Janata Party , Ottawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD