Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा : सीआर पाटिल

CR Paatil, Chandrakant Raghunath Paatil, BJP, Bharatiya Janata Party, Rozgar Mela, 19th Rozgar Mela, Vadodra
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

वडोदरा , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 15:38 IST

गुजरात के वडोदरा में शनिवार को 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में रेलवे, डाक विभाग, बैंक, स्वास्थ्य समेत विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी गईं। इसी तरह देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और युवाओं को संबोधित किया। इसके साथ ही देश के कुल 47 स्थानों पर एक साथ रोजगार मेले आयोजित किए गए। वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मिलने से युवाओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

सरकार के रोजगार अभियान से हजारों परिवारों को नया सहारा मिला है। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल वडोदरा के प्रतापनगर रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल हुए और नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान देश के युवाओं को पारदर्शी एवं तेज भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में युवा शक्ति को सशक्त बनाकर विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं बल्कि उनके सपनों, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देना है।

रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी राष्ट्र निर्माण को और मजबूती प्रदान करेगी। सशक्त युवा विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। दूसरी ओर, विभिन्न विभागों में युवाओं को नौकरी की नियुक्ति पत्र मिलने से खुशी साफ तौर पर देखने को मिली। कुछ युवाओं के साथ आईएएनएस ने बातचीत की।

संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का आभार जताते हैं कि उनकी वजह से आज इतने बड़े कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र मिला है। हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे हम ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। वहीं, एक अन्य युवती प्रिया ने कहा कि मेरे परिवार के लिए बहुत खुशी का पल है, मैंने सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

इस बार उम्मीद थी कि नौकरी मिल जाएगी और नियुक्ति पत्र देखने के बाद सपना सच में साकार हो गया। एक अन्य युवा मिलन परमार ने कहा कि कड़ी मेहनत के बीच परिवार का सहयोग भी रहा। कई बार असफलता हाथ लगी लेकिन अंततः मेरा चयन रेलवे में हो गया। मैं पीएम मोदी का आभार जताता हूं।

 

Tags: CR Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil , BJP , Bharatiya Janata Party , Rozgar Mela , 19th Rozgar Mela , Vadodra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD