Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

19वां रोजगार मेला : रांची में 132 युवाओं को मिला नौकरी का तोहफा

Sanjay Seth, Bharatiya Janata Party, BJP, Rozgar Mela, 19th Rozgar Mela, Ranchi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रांची , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 15:33 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों का निरंतर विस्तार हो रहा है। शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। यह पहल युवाओं के सपनों को नई दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को भी सशक्त बना रही है।

इसी कड़ी में रांची में आयोजित 19वें रोजगार मेले में रेलवे, डाक, रक्षा और अन्य विभागों में 132 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ ने युवाओं को ये नियुक्ति पत्र वितरित किए। मीडिया से बातचीत के दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि हर वादा पूरा किया जा रहा है और जमीनी स्तर पर लागू भी हो रहा है।

19वें चरण में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे गए, जिससे अब तक दी गई कुल सरकारी नौकरियों की संख्या 12 लाख से ज्यादा हो गई है। युवाओं को नियुक्ति पत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे हैं, जो उनके लिए गर्व का क्षण है। दुनियाभर के अर्थशास्त्री इस बात को मानते हैं कि लगभग 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं, जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन और विकसित भारत 2047 की ओर हमारी यात्रा को दर्शाता है।

उन्होंने इसी के साथ ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दूसरी ओर, नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में खुशी छाई रही। सभी अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां हुई हैं। उन्होंने आशा जताई कि आगे भी इसी तरह युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते रहें।

धवल कुमार ने कहा कि मैं बिहार से हूं। मेरे परिवार के लिए यह गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि युवाओं को ऐसे ही रोजगार देते रहें। एक अन्य युवक सतीश कुमार ने कहा कि रेलवे में नौकरी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। बेरोजगारी के इस दौर में नौकरी मिलना किसी सुखद अहसास से कम नहीं है।

पहले नौकरी पैसे से मिलती थी और अब पारदर्शिता है। मेहनत करने वालों को नौकरी मिल रही है। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के 132 लोगों को नियुक्ति पत्र मिला है जबकि देशभर में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। भारत सरकार की ओर से युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को नौकरी देने का काम लगातार कर रहे हैं।

 

Tags: Sanjay Seth , Bharatiya Janata Party , BJP , Rozgar Mela , 19th Rozgar Mela , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD