Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

‘परिमला एंड कंपनी’ की कहानी एक चैलेंज से हुई शुरू, डायरेक्टर पंडिराज बोले-लॉकडाउन में आया था फिल्म का आइडिया

Jayaram, Urvasi, Pandiraaj, Parimala and Co, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 22 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 13:37 IST

मशहूर तमिल फिल्म निर्देशक पंडिराज अपनी आने वाली फिल्म 'परिमला एंड कंपनी' को लेकर काफी चर्चाओं में है। फिल्म कॉमेडी, थ्रिल और फैमिली ड्रामा से भरपूर होगी। पंडिराज ने आईएएनएस संग बातचीत में बताया कि इस फिल्म की शुरुआत एक चैलेंज को पूरा करने के रूप में हुई थी। पंडिराज ने कहा, "लॉकडाउन के समय मेरे असिस्टेंट डायरेक्टर अश्विन ने मुझे एक ओटीटी प्लेटफॉर्म की वेब सीरीज देखने को कहा था।

अश्विन का मानना था कि वह कहानी मुझे पसंद आएगी और उससे कुछ नया सोचने की प्रेरणा मिलेगी। जब मैंने वह वेबसीरीज देखी, तो मेरे दिमाग में एक नया विचार आया और मैंने असिस्टेंट से ऐसी ही कहानी हफ्ते भर में लिखने की बात कही।" उन्होंने कहा, ''इसी बात पर मेरे असिस्टेंट ने मुझे ये चैलेंज दिया और कहा कि अगर इतना आसान है तो लिखकर दिखाइए।

मैंने इस चैलेंज को स्वीकार किया और कहानी लिखना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे मैंने सिर्फ एक आइडिया को एक पूरी स्क्रिप्ट में बदल दिया और उसमें कई नए सीन को जोड़ता चला गया।'' पंडिराज ने कहा, ''लिखने के दौरान मैंने कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए इसमें डार्क कॉमेडी का एंगल भी जोड़ दिया। ऐसा करना मुझे काफी रोमांचक लगा और कहानी धीरे-धीरे एक अलग ही रूप लेती गई।

जब स्क्रिप्ट पूरी हो गई, तो मैंने इसे कुछ समय के लिए अलग रख दिया। इसी दौरान डायरेक्टर जगन और उनकी असिस्टेंट दिव्या ने इस स्क्रिप्ट को पढ़ा। दोनों को कहानी बेहद पसंद आई और उन्होंने इस पर फिल्म बनाने का फैसला लिया।'' 'परिमला एंड कंपनी' पंडिराज की 12वीं फिल्म है और इसे एक थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है।

इसकी कहानी की शुरुआत चेन्नई से होती है और आगे चलकर यह कोयंबटूर और पलक्कड़ जैसे शहरों तक पहुंचती है। फिल्म में जयराम और उर्वशी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा संतोष शोभन और संचना कृष्णमूर्ति भी अहम किरदार निभा रहे हैं। कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए मशहूर कलाकार योगी बाबू को भी अहम भूमिका दी गई है। इसके साथ ही निर्देशक मिष्किन इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते नजर आएंगे।

 

Tags: Jayaram , Urvasi , Pandiraaj , Parimala and Co , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD