Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेन्द्र मोदी ने सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Sergio Mattarella, Rome
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रोम , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 13:25 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के राष्ट्रपति महामहिम श्री सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन क्विरिनाले में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत-इटली सम्बंधों को मजबूत करने की दिशा में राष्ट्रपति मैटारेला के समर्थन और नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर ध्यान दिया और व्यापार एवं निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, शिक्षा, संस्कृति और जन-सम्बंधों में जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों और एआई पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर शीघ्र हस्ताक्षर होने से साझेदारी को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही समुद्री सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) के महत्व पर चर्चा की गई।

दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की तथा पश्चिम एशिया एवं यूरोप में चल रहे संघर्षों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून, नौवहन स्वतंत्रता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैटारेला को उनके स्नेहपूर्ण और उदार आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद दिया और राष्ट्रपति को आपसी सहमति से सुविधाजनक समय पर भारत आने का निमंत्रण दिया।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Sergio Mattarella , Rome

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD