Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक प्रस्‍तुत‍ि की नरेंद्र मोदी ने की सराहना, कहा- भारतीय नृत्य शैलियों का है वैश्‍व‍िक आकर्षण

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Rome
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

रोम , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 14:53 IST

रोम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों और कई कलाकारों ने खुशी जाह‍िर की। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए कलाकारों का आभार जताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ''भारतीय नृत्य की शौकीन पांच इटालियंस, स्वामिनी आत्मानंद गिरि, मार्टिना मीनाक्षी अरगाडा, लुक्रेजिया मैनीस्कोटी, वेलेरिया वेस्पाजियानी, रोजेला फेनेली ने 'ट्रिगलबंदी' का प्रदर्शन किया, जिसमें कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक शामिल थे।

यह देखना अद्भुत है कि भारतीय नृत्य शैलियों को वैश्विक रुचि मिल रही है। पीएम ने एक अन्‍य पोस्‍ट में लिखा, ''इटली में भारतीय संगीत काफी लोकप्रिय हो रहा है। रोम में हुए सामुदायिक स्वागत समारोह के दौरान, पांच इतालवी कलाकारों ने 'हंसध्वनि' की प्रस्तुति दी। वैलेरियो ब्रूनी (संतूर), लियो वर्तुनी (सितार), सिमोन मैटिएलो (बांसुरी), फ्रांसेस्को घेराडी (तबला) और निकोलो मेलोची (बांसुरी) को बधाई।''

आईएएनएस से बात करते हुए इटली में रह रहे कई भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत गर्व महसूस हुआ और भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय छवि को देखकर खुशी हुई। भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “आज मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने भगवान से मुलाकात की हो। यह दूसरी बार है जब मैं उनसे मिल रहा हूं और उनसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई।”

इटली के हिंदू यूनियन के एक सदस्य ने भी प्रधानमंत्री के प्रभाव और मौजूदगी की तारीफ की। उन्होंने कहा, “जब भी वे यहां आते हैं, उनकी मौजूदगी बहुत प्रभावशाली होती है। उन्हें देखकर भारतीयों को खुशी होती है कि भारत बहुत आगे बढ़ रहा है और इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा।” एक और कलाकार फ्रांसेस्को घेराडी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कलाकारों से बातचीत भी की।

उन्होंने कहा, “उनकी मौजूदगी महसूस हो रही थी। वे हमारी प्रस्‍तुत‍ि के दौरान तालियां बजा रहे थे और उन्होंने हमें बहुत अच्छी ऊर्जा दी। हम उनसे हाथ मिलाकर और तस्वीरें लेकर बहुत खुश हुए।” कलाकार सिमोन मैटिएलो ने इस कार्यक्रम को बहुत खुशी भरा बताया और कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे जुड़ाव महसूस किया। उन्होंने कहा, “हमारा प्रदर्शन बहुत खुशी वाला था और मुझे लगता है कि उन्होंने हमसे जुड़ाव महसूस किया।

उन्होंने तालियां बजाईं, इसलिए लगता है कि उन्हें हमारा प्रदर्शन पसंद आया।” संगीतकार निकोलो मेलोची ने कहा कि प्रधानमंत्री के सामने परफॉर्म करना और उनसे थोड़ी बातचीत करना एक 'बहुत अच्छा अवसर' था। कलाकार वैलेरियो ब्रूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रस्तुति के दौरान बहुत उत्साहित नजर आए और उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना की।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Rome

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD