Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीआर पाटिल ने गुवाहाटी में नेरीवॉल्म (एनईआरआईडब्ल्यूएएलएम) की शासी निकाय की छठी बैठक की अध्यक्षता की

CR Paatil, Chandrakant Raghunath Paatil, BJP, Bharatiya Janata Party, Guwahati
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुवाहाटी , 19 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 12:46 IST

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत आने वाले उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (नेरीवॉल्म) के शासी निकाय की छठी बैठक आज गुवाहाटी में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और नेरीवॉल्म के शासी निकाय के अध्यक्ष श्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक शुरू होने से पहले श्री सी.आर. पाटिल ने वर्चुअल माध्यम से नेरीवॉल्म के नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास-सह-अतिथि गृह का उद्घाटन किया।  यह संस्थान के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शासी निकाय ने संस्थान की उपलब्धियों की समीक्षा की, प्रमुख संस्थागत मामलों को मंजूरी दी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जल एवं भूमि प्रबंधन को मजबूत करने के लिए भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

शासी निकाय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट और लेखापरीक्षित खातों को मंजूरी दी और क्षमता निर्माण, अनुसंधान एवं शैक्षणिक गतिविधियों में नेरीवॉल्म की निरंतर प्रगति की सराहना की। इस वर्ष के दौरान नेरीवॉल्म ने 2,800 से अधिक प्रतिभागियों को लाभान्वित करने वाले 71 प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करके अपने प्रशिक्षण लक्ष्यों को पार कर लिया, साथ ही जल संसाधन प्रबंधन में अपने विशेषीकृत एम.टेक. और पी.एच.डी. कार्यक्रमों को भी जारी रखा।

शासी निकाय ने मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (एमओए) में महत्वपूर्ण संशोधनों पर भी विचार-विमर्श किया, जिसमें ‘उपलब्धि समीक्षा समिति’ का मूल्यांकन पांच साल के बजाय हर तीन साल में आयोजित करने और अकादमिक गवर्नेंस को और मजबूत करने के लिए ‘तकनीकी सलाहकार समिति’ (टीएसी) का नाम बदलकर ‘अकादमिक सलाहकार समिति’ (एएसी) करने का प्रस्ताव शामिल है।

बैठक में बाह्य रूप से वित्त पोषित परियोजनाओं में नेरीवॉल्म की बढ़ती भूमिका की समीक्षा की गई, जिसमें असम में सतत सिंचाई विकास, ब्रह्मपुत्र जल के मार्ग परिवर्तन के आर्थिक प्रभाव, जल संचयन योजना और उत्तर पूर्व भारत में पारंपरिक जल प्रबंधन प्रथाओं पर अध्ययन शामिल हैं। बैठक के प्रमुख एजेंडा बिंदुओं में से एक सिंचाई क्षेत्र प्रयोगशाला और प्रदर्शन फार्म की स्थापना का प्रस्ताव था, जिसका उद्देश्य उत्तर पूर्व भारत में अनुसंधान, जमीनी प्रदर्शनों और सिंचाई प्रौद्योगिकियों के प्रसार को बढ़ावा देना है।

शासी निकाय ने एम.टेक और पी.एच.डी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति सहायता, संकाय विकास, अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और जल संसाधन प्रबंधन में जलवायु और जीआईएस-आधारित अनुप्रयोगों में अध्ययन को आगे बढ़ाने से संबंधित सिफारिशों पर भी चर्चा की। इसके अलावा, बैठक में ब्रह्मपुत्र घाटी में कटाव से प्रभावित परिवारों के सामने आने वाली आजीविका की चुनौतियों पर एक महत्वपूर्ण अध्ययन के निष्कर्षों की समीक्षा की गई तथा विस्थापित समुदायों के लिए स्थायी पुनर्वास और आजीविका संबंधी हस्तक्षेपों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक जल प्रबंधन, क्षमता निर्माण और राज्यों की अधिक भागीदारी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने जल एवं भूमि प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नेरीवॉल्म की भूमिका को और मजबूत करने के लिए अपने मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक का समापन नेरीवॉल्म के निदेशक और शासी निकाय के सदस्य सचिव डॉ. उज्ज्वल मणि हजारिका द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

 

Tags: CR Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil , BJP , Bharatiya Janata Party , Guwahati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD