Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दलविंदरजीत सिंह ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

डिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक पार्टियों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की

Dalwinderjit Singh, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 19 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 12:38 IST

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत 25 जून से 24 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) घर-घर जाकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी फार्म भरेंगे। 

यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री दलविंदरजीत सिंह ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित विशेष बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिले में प्री-एस.आई.आर. के तहत 88.27 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है। 

जिले में कुल 2134 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनमें 19,71,179 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से 17,39,946 मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, जबकि 2,31,233 मतदाता अभी अनमैप हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिले में 2134 बी.एल.ओ., 213 सुपरवाइजर सहित पूरा चुनावी अमला नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण देने और अन्य तैयारियों का कार्य 15 जून से 24 जून तक किया जाएगा। पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन का कार्य 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा। इस संबंध में यदि राजनीतिक पार्टियों के कोई सुझाव हैं तो वे संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में जमा करवा सकते हैं।

मतदाता सूची का प्रारूप 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। मतदाता सूचियों संबंधी दावे और आपत्तियां 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें तथा इसकी सूचना संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में जमा करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी कर्मचारी बूथ लेवल एजेंट के रूप में कार्य नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि जिला अमृतसर का वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 है। इस नंबर पर चुनाव या एस.आई.आर. संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव श्री इंदरजीत सिंह, चुनाव कानूनगो श्री राजिंदर सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस (देहाती) के सचिव हरगुरिंदर सिंह गिल, भारतीय जनता पार्टी (देहाती) से श्री विक्रम डंडोना, आम आदमी पार्टी (देहाती) से श्री गुरप्रताप सिंह, इंडियन नेशनल सेक्यूलर डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से कर्नल एम.एस. संधू, ऑल इंडिया मजदूर पार्टी (रंगरेटा) के प्रधान श्री गुरपाल सिंह, शिरोमणि लोक दल पार्टी के प्रधान श्री सुरिंदर कुमार खोसला, सच्चो सच पार्टी के प्रधान डॉ. नरेंद्र कुमार तथा आस पंजाब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री जुगल किशोर भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dalwinderjit Singh , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD