Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेन्द्र मोदी ने भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान शिखर सम्मेलन में भाग लिया

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Oslo, Jonas Gahr Store
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

ओस्लो , 18 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 12:21 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओस्लो में आयोजित इंडिया-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस शिखर सम्मेलन में नॉर्वे के युवराज हाकोन और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने भी हिस्सा लिया। इस शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक कंपनियों के सीईओ तथा नॉर्वे और भारत के व्यापार एवं अनुसंधान  समुदायों से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन ने भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते के प्रभावी होने के बाद द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में बढ़ती गतिशीलता को दर्शाया। इस उच्च स्तरीय व्यापार एवं अनुसंधान शिखर सम्मेलन से पहले ओस्लो के विभिन्न स्थानों पर चार गोलमेज सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्वास्थ्य देखभाल नवाचार, समुद्री सहयोग, बैटरी एवं ऊर्जा भंडारण प्रणाली, डिजिटलीकरण एवं विद्युतीकरण तथा पवन ऊर्जा जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने टीईपीए के लागू होने के बाद द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश में हुई वृद्धि की सराहना की। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि दोनों पक्षों के हितधारकों को टीईपीए के तहत 100 बिलियन डॉलर के निवेश और इसके परिणामस्‍वरूप भारत में रोजगार के 10 लाख अवसरों के सृजन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने भारत की मजबूत और निरंतर बढ़ती आर्थिक वृद्धि की दिशा, जनसांख्यिकीय लाभांश, प्रतिभाशाली और आकांक्षी युवा वर्ग, सुदृढ़ व्यावसायिक प्रक्रियाओं, निवेश-अनुकूल नियामक ढाँचे तथा प्रतिस्पर्धी संघवाद की भावना पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने  नॉर्वे के निवेशकों को ब्लू इकोनॉमी, जहाज निर्माण, हरित संक्रमण, नवीकरणीय ऊर्जा, हेल्थ-टेक, महत्वपूर्ण खनिजों और स्टार्ट-अप्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत में निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत के महत्वाकांक्षी हरित संक्रमण एजेंडे पर भी बल दिया और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं, जलवायु प्रतिबद्धताओं, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रिड अवसंरचना, हरित हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा के तीव्र विस्तार को रेखांकित किया। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा निवेश, समुद्री डीकार्बोनाइजेशन, महासागर स्थिरता और जलवायु वित्त के क्षेत्रों में नॉर्वे के वैश्विक नेतृत्व की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के व्यापार समुदायों से नई साझेदारियाँ स्थापित करने, सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया। शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय और नॉर्वे की कंपनियों एवं संस्थाओं के बीच कई व्यावसायिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Oslo , Jonas Gahr Store

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD