Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, संगीतमय प्रस्तुति को प्रधानमंत्री ने सराहा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Oslo
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

ओस्लो , 18 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 16:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई अड्डे से जैसे ही होटल पहुंचे तो उनको देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे। होटल के बाहर से भीतर तक भारत के प्रधानमंत्री को देखने के लिए अच्छी खासी तादाद में लोग जुटे थे। प्रधानमंत्री ने भी किसी को निराश नहीं किया। वंदे मातरम, हर-हर मोदी के नारों के बीच जितना संभव हुआ सबसे मिले। उत्साहित जन भारत का तिरंगा और पोस्टर लहरा रहे थे।

होटल परिसर में रंग बिरंगी भारतीय संस्कृति में रचे बसे परिधान पहुंचकर पहुंचे प्रवासी भारतीयों से सहज अंदाज में मिले। इस दौरान नॉर्वे होटल में खास आकर्षण संगीतमय प्रस्तुति और नन्हीं बच्चियों की क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस रही। संगीत की अनूठी जुगलबंदी अद्भुत रही, जिसमें नॉर्वेजियन और कुछ हिंदुस्तानी कलाकारों ने वायलिन बजाया।

इसके बाद तबले और सितार की मनमोहक धुनों ने गजब का समां बांध दिया। पीएम मोदी इस दौरान बड़े ध्यान कलाकारों को परफॉर्म करते देखते रहे फिर अंत में उनका अभिवादन स्वीकार किया। यह 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा है। हवाईअड्डे पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे नॉर्वे पहुंच गए हैं और प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चार दशक से ज्यादा समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है, और उन्हें भरोसा है कि इससे भारत-नॉर्वे दोस्ती को नई ऊर्जा मिलेगी।

मोदी नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम और क्वीन सोन्या से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वे प्रधानमंत्री स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे, जबकि मंगलवार (19 मई) को वे तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Oslo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD