Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

आईपीएल 2026 : धर्मशाला में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Venkatesh Iyer, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Punjab Kings, PBKS, Dharamshala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 15:21 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर आधिकारिक रूप से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। आरसीबी इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। सीजन के 13वें मैच में आरसीबी की यह 9वीं जीत थी और 18 अंक के साथ टीम शीर्ष पर है।

पंजाब किंग्स को जीत के लिए 223 रन की जरूरत थी। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पारी की शुरुआत में प्रियांश आर्य (0), प्रभसिमरन सिंह (2) और कप्तान श्रेयस अय्यर (1) के विकेट जल्द गिरा दिए। तीनों बल्लेबाज 19 रन तक पेवेलियन लौट गए थे। इन झटकों से पंजाब कभी नहीं उबर नहीं पाई। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शशांक सिंह ने 27 गेंदों पर 56 रन बनाकर टीम के लिए हल्की उम्मीद जगाई थी, लेकिन उनका अकेला प्रयास पर्याप्त नहीं रहा।

पंजाब 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन बना सकी और 23 रन से मैच हार गई। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने 22 गेंद पर 37, सूर्यांश शेड्गे ने 22 गेंद पर 35 और मार्कस स्टॉयनिस ने 25 गेंदों पर 37 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2, रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए।

जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला। पंजाब की 13वें मैच में 6 हार थी। पंजाब ने सीजन के 6 मैच लगातार जीते थे और अब उसे लगातार छठे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब के 13 मैचों में अब 13 अंक हैं। टीम फिलहाल चौथे स्थान पर है, लेकिन प्लेऑफ की राह अब मुश्किल हो गई है। 

इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक लगाया था। कोहली ने 37 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 58 रन की पारी खेली, जबकि वेंकटेश ने 40 गेंदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली।

इसके अलाव, देवदत्त पड्डिकल ने 25 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 45 और टिम डेविड ने 12 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए हरप्रीत बराड़ ने 2, जबकि अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए। 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Venkatesh Iyer , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Punjab Kings , PBKS , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD