Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईएम अहमदाबाद में आयोजित आईआईएम समन्वय मंच की बैठक की अध्यक्षता की

आईआईएम राष्ट्र निर्माण और आर्थिक परिवर्तन के सबसे सशक्त उत्प्रेरकों में से एक हैं : धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, IIM Ahmedabad, Ahmedabad
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अहमदाबाद , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 18:08 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज शिक्षा मंत्रालय (एमओई) के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से आईआईएम अहमदाबाद परिसर में आयोजित भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) के समन्वय मंच की बैठक की अध्यक्षता की। श्री धर्मेंद्र प्रधान आईआईएम के समन्वय मंच के अध्यक्ष भी हैं।

इस बैठक में आईआईएम के संचालक मंडलों के अध्यक्ष, आईआईएम के निदेशक और उच्च शिक्षा विभाग तथा गुजरात और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी एक साथ आए और साझा हितों के मामलों सहित आईआईएम के बीच सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया किया। श्री प्रधान ने कहा कि छात्र कल्याण, संस्थागत समन्वय, अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, विकसित भारत 2047 को आकार देने में आईआईएम की भूमिका पर चर्चा हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत के आईआईएम राष्ट्र निर्माण और आर्थिक परिवर्तन के सशक्त उत्प्रेरक के रूप में उभरने के साथ ही नेतृत्व और प्रबंधन शिक्षा में उत्कृष्टता के वैश्विक आदर्श भी बन गए हैं। श्री प्रधान ने कहा कि नवाचार इकोसिस्टम को पोषित करके, उभरती वैश्विक चुनौतियों के अनुकूल ढलकर और मूल्यों पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देकर, आईआईएम राष्ट्रीय संपदा के रूप में विकसित हो सकते हैं जो भारत के एक विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और वैश्विक विमर्श में भारत की आवाज को भी मजबूत करते हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री विनीत जोशी ने आईआईएम के बीच सहयोग और संस्थागत समन्वय को मजबूत करने में समन्वय मंच के महत्व पर प्रकाश डाला। विचार-विमर्श में आईआईएम द्वारा विकसित भारत के लक्ष्यों में योगदान, स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के फोकस को देश की भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना, एमबीए प्रवेश के लिए मानक प्रक्रिया (एसओपी) विकसित करना, साथ ही छात्रों के अंतर-आईआईएम प्रवासन और शुल्क वापसी नीतियों पर चर्चा हुई। 

इसके अलावा, आईआईएम में प्रतिनियुक्ति नीति के माध्यम से युवा संकाय सदस्यों और युवा आईआईएम को अनुभव प्रदान करने के लिए एक नीति विकसित करने और संकाय तथा गैर-संकाय के लिए आरक्षण रोस्टर लागू करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , IIM Ahmedabad , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD