Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एनडीआरएफ के जवान दुनिया में जहां कहीं भी गए, वहां प्यार और भरोसा अर्जित किया : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, National Disaster Response Force, NDRF, Ghaziabad
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

गाजियाबाद , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 14:56 IST

गाजियाबाद में एनडीआरएफ को 'प्रेसिडेंट्स कलर्स' पुरस्कार समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। उन्होंने एनडीआरएफ की तारीफ करते हुए कहा कि एनडीआरएफ के जवान देश-दुनिया में जहां कहीं भी गए, वहां प्यार और भरोसा अर्जित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ को प्रेसिडेंट्स कलर अवार्ड मिलना एनडीआरएफ के समस्त बल के सेवा, साहस, शौर्य और समर्पण के संचित गुणों का सम्मान है।

20 वर्षों के कार्यकाल में आपदा बचाव के क्षेत्र में भारत को वैश्विक नक्शे पर स्थापित करने का काम एनडीएमए और एनडीआरएफ ने किया है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है, लेकिन मेरे लिए देश के गृह मंत्री के नाते यह विशेष गौरव का विषय है। देश में कहीं भी आपदा आई हो या आपदा आने वाली हो, जब एनडीआरएफ के जवान वहां पहुंचते हैं, तो देश की जनता राहत की सांस लेती है कि अब उनका बचाव हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं आज देशभर के सभी सीएपीएफ के जवानों को भी बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं कि इस वर्ष बारिश से पहले सीएपीएफ के सभी जवानों ने देशभर में 7 करोड़ से अधिक पेड़ लगाने का काम किया है। यह समस्त सीएपीएफ के मानवीय दृष्टिकोण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। पीएम मोदी नेतृत्व में हम ऐसी स्थिति में आए हैं कि अब हम जीरो कैजुअल्टी की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

जिस आपदा का पूर्वानुमान और मौसम विज्ञान विभाग से अंदेशा मिल जाता है, वहां पर जन, धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य होता है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से ‘डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर’ के क्षेत्र में भारत ने वैश्विक स्तर पर नेतृत्व किया है। सीडीआरआई के आज 48 देश सदस्य बन चुके हैं और भारत के साथ मिलकर इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर भी आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत आज निर्विवाद रूप से एक ग्लोबल लीडर और फर्स्ट रिस्पॉंडर के रूप में उभरा है। 'वसुधैव कुटुम्बकम्' को व्यवहार में उतारते हुए धरातल पर लागू किया गया है। मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत 10-सूत्रीय एजेंडा ने देश में डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट को एक नई दिशा प्रदान की है। इसके माध्यम से रिस्क मैपिंग, अर्ली वार्निंग, कम्युनिटी पार्टिसिपेशन, और गाइडलाइंस के निर्माण जैसे क्षेत्रों को मजबूती मिली है। 

एक समय था जब आपदा प्रबंधन का कार्य केवल आपदा आने के बाद राहत और बचाव तक सीमित रहता था, यानी प्रतिक्रिया राहत-आधारित ही थी। अब हमारा प्रयास रिएक्टिव नहीं, बल्कि प्रीवेंटिव और प्रोडक्टिव हो गया है। आज कुछ आपदा मित्र भी यहां उपस्थित हैं। कम्युनिटी-बेस्ड आपदा रिस्पॉन्स को मजबूत करने के लिए आपदा मित्रों की यह टोली हर खतरे का मुकाबला करने में उपयोगी होगी।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ ने 8,500 से अधिक अपने जवानों, 10,000 से ज्यादा सिविल डिफेंस से जुड़े कर्मियों और 220,000 से अधिक वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित करने का भागीरथ कार्य किया है। दो वर्षों में 10,500 से अधिक नाविकों को भी प्रशिक्षित किया गया है। हीट वेव जैसी गंभीर चुनौतियों का भी भारत सरकार का गृह मंत्रालय बहुत ही प्रभावी तरीके से सामना करने की तैयारी कर चुका है।

आने वाले कुछ वर्षों में हम हीट वेव के कारण होने वाली जनहानि को शून्य तक पहुंचाने में सफल होंगे। अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ ने न केवल नागरिकों, बल्कि उनके साथ रहने वाले मूक पशुओं को भी बचाकर उत्कृष्ट सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारा लक्ष्य है कि जनहानि शून्य हो और संपत्तियों का नुकसान न्यूनतम हो।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , National Disaster Response Force , NDRF , Ghaziabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD