Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आईपीएल 2026 : केकेआर पर जीत करेगी आरसीबी के प्लेऑफ की टिकट को लगभग पक्का

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Kolkata Knight Riders, KKR, Raipur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रायपुर , 12 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 17:33 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना करेगी। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। मौजूदा चैंपियन आरसीबी इस सीजन 11 में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर मौजूद है।

यह टीम पिछले 3 में से 1 मुकाबला अपने नाम कर सकी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट से जीत ने टीम के मनोबल को बढ़ाया है। प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद केकेआर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने का लक्ष्य रखेगी। आरसीबी इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का कर लेगी।

दूसरी तरफ, केकेआर को सीजन के शुरुआती दौर में संघर्ष करना पड़ा। यह टीम शुरुआती 6 में से एक भी मैच अपने नाम नहीं कर सकी थी। प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान के करीब रहने के बाद, केकेआर ने लगातार चार जीत के साथ जोरदार वापसी की है और अब वे टॉप-चार में जगह बनाने के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं।

केकेआर 10 में से 4 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है। इस टीम के पास 9 अंक हैं। दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 15 मैच आरसीबी ने अपने नाम किए। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिक डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Kolkata Knight Riders , KKR , Raipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD