Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी देश के अमूल्य और श्रेष्ठ पुत्र, हमें उन पर गर्व है : श्री श्री रविशंकर

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Bengaluru, Sri Sri Ravi Shankar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बेंगलुरु , 10 May 2026

Last updated on: May 10, 2026, 17:28 IST

श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित 'आर्ट ऑफ लिविंग' संस्था का 45वां वर्षगांठ समारोह रविवार को बेंगलुरु में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। श्री श्री रविशंकर ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें देश का अमूल्य और श्रेष्ठ पुत्र बताया। श्री श्री रविशंकर ने पीएम के लिए अपने संबोधन में कहा, "आप भारत माता के अमूल्य और श्रेष्ठ पुत्र हैं और हम सभी के आत्मीय और सम्मानित हैं।

आपने जीवन के हर पहलुओं को प्रभावित किया है। दुनिया में भारत के वसुधैव कुटुंबकम के भाव को आपने और मजबूती से प्रचारित किया है और देश को श्रेष्ठता के अलग स्तर पर ले गए हैं, जिसका हमें गर्व है।" उन्होंने कहा, "गंदगी, गरीबी और अव्यवस्था से लोगों को उठाकर आपने देश को एक नई पहचान दी है। आपने सत्ता में आते ही स्वच्छ भारत अभियान चलाया था।

इस अभियान ने देश को सुंदर बनाया है।" रविशंकर ने कहा, "देश में अब असुरक्षा का भाव नहीं है। आपने देश को हिंसा से मुक्त कर एक नई ऊर्जा का संचार किया है। हम लंबे समय से विदेश यात्रा करते रहे हैं। पहले लोगों को लगता था कि हिंदुस्तान कभी भी आज के स्वरूप वाला नहीं हो सकता। उन धारणाओं को आपने गलत साबित कर दिया।

पिछले 10 साल में आपने भारत को मांगने वाले देश से देने वाला देश बना दिया है। आपने आर्थिक रूप से विषम परिस्थिति में भी देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला है।" उन्होंने कहा, "अयोध्या में अब टेंट की जगह भव्य मंदिर में भगवान राम का निवास है। यह आपके कार्यकाल में संभव हुआ है। मंदिर में श्रीराम की शिल्प और शिला दोनों कर्नाटक से ले जाया गया है।

कर्नाटक हनुमान जी की धरती है।" श्री श्री ने कहा, "कर्नाटक में शादी से पहले वर वधु का काशी जाने का रिवाज है। हालांकि वधु के माता पिता उसे काशी जाने से रोकते हैं, लेकिन आपने काशी को जो भव्यता दी है उसके बाद में सभी को काशी जाने की सलाह दूंगा। शादी के बाद सभी काशी जाएं।" प्रधानमंत्री के विकासपुरुष वाली छवि पर प्रकाश डालते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा, "नया साल पहले गुजरात में आता है।

आपने पहले गुजरात को चमकाया अब पूरे देश को चमका रहे हैं।" उन्होंने कहा, "आपने योग को योग दिवस के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंचाया। योग और आध्यात्म हमारी विरासत है। ठीक वैसे रही आयुर्वेद को भी एक अलग मंत्रालय बनाकर आपने बेहतर स्थिति में पहुंचाया है।" रविशंकर ने कहा, "आपने कला और शिक्षा को प्रोत्साहित किया है।

आपने उद्योग और संरचना के क्षेत्र में काम किया है। आपने समाज के हर तबके के लोगों के विकास के लिए काम किया है और देश को बेहतर बनाने के लिए हर जरूरी काम किया है। इसलिए भारत को आप पर गर्व है।" उन्होंने कहा, "आप हमारे अपने हैं, इसलिए हम आपको धन्यवाद नहीं देंगे। अपनों को धन्यवाद देने से वे पराए हो जाते हैं।हमारे आर्ट ऑफ लिविंग संदेश भी, 'मैं आपका हूं,' है। आप अपनी ही जगह पर आए हैं। आप दीर्घायू हों और ऐसे ही देश का नेतृत्व करते रहें।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Bengaluru , Sri Sri Ravi Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD