Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रवि बहल : जब फिल्मों में काम न मिलने पर कपड़ों का कारोबार शुरू करने का बना लिया था मन फिर चमकी किस्मत

Bollywood, Ravi Behl, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 17:36 IST

बॉलीवुड की चमक-दमक को देखकर अक्सर लोगों को लगता है कि फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी हमेशा आसान और सफल होती है, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग होती है। ऐसे कई कलाकार रहे हैं, जिन्होंने शानदार शुरुआत की, लोगों का प्यार भी पाया, लेकिन फिर धीरे-धीरे काम कम होता गया और उन्हें मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा।

ऐसे ही कलाकार है 90 के दशक के अभिनेता रवि बहल। रवि बहल के जीवन में एक समय ऐसा भी आया, जब फिल्मों के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अभिनय छोड़कर कपड़ों का कारोबार शुरू करने तक का मन बना लिया था। हालांकि किस्मत ने बाद में उनकी जिंदगी को ऐसा मोड़ दिया, जिसने उन्हें फिर से पहचान दिला दी।

रवि बहल का जन्म 10 मई 1966 को मुंबई में हुआ था। वह एक बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता श्याम बहल जाने-माने फिल्म निर्माता थे। बचपन से ही उनके आसपास फिल्मों का माहौल था। यही वजह रही कि रवि बहल ने भी कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया। उन्होंने साल 1980 में फिल्म 'मोर्चा' से अपने करियर की शुरुआत की। 

इसके बाद वह साल 1984 में फिल्म 'इंतिहा' में नजर आए। धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। रवि बहल को असली पहचान फिल्म 'नरसिम्हा' से मिली। इस फिल्म में सनी देओल और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का गाना 'हमसे तुम दोस्ती कर लो' उस दौर में बड़ा हिट साबित हुआ। इस गाने में रवि बहल का स्टाइल, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस को लोगों ने खूब पसंद किया।

उस समय वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। उस समय कई लोगों का दावा था कि फिल्म में रवि बहल ने अपनी मौजूदगी से सनी देओल तक को कड़ी टक्कर दी थी। इसके बाद रवि बहल ने 'दलाल', 'अग्नि साक्षी' और 'गुलाम-ए-मुस्तफा' समेत कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और रवीना टंडन जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा की।

हालांकि इतनी फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें वह बड़ा स्टारडम नहीं मिल सका, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। धीरे-धीरे उनका फिल्मी करियर कमजोर पड़ने लगा। उन्हें फिल्मों में छोटे किरदार मिलने लगे। यही वह समय था जब रवि बहल काफी परेशान रहने लगे। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर के खराब दौर में उन्होंने अभिनय छोड़ने तक का मन बना लिया था।

इतना ही नहीं, उन्होंने कपड़ों का कारोबार शुरू करने के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया था। उन्हें लगने लगा था कि शायद फिल्मों में अब उनके लिए ज्यादा मौके नहीं बचे हैं, लेकिन जिंदगी ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था। साल 1996 में उनकी मुलाकात जावेद जाफरी से हुई और दोनों ने मिलकर टीवी शो 'बूगी वूगी' शुरू किया।

यह शो भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय डांस शो बन गया। शो में रवि बहल का मजाकिया अंदाज, डांस और होस्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई। इस शो ने उन्हें फिर से पहचान दिलाई और आर्थिक तौर पर भी मजबूत बनाया। एक समय ऐसा था, जब रवि बहल फिल्में छोड़ने के बारे में सोच रहे थे, वहीं एक समय ऐसा भी आया कि वह टीवी की दुनिया का बड़ा चेहरा बन गया।

'बूगी वूगी' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। आज भी लोग उन्हें उसी शो और 90 के दशक की फिल्मों के लिए याद करते हैं। लंबे समय बाद उन्होंने वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' से वापसी की, जहां उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई।

 

Tags: Bollywood , Ravi Behl , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD