Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने एनईएचयू, शिलांग में 100वें एन-जेन डाकघर का उद्घाटन किया

श्री सिंधिया ने इंडिया पोस्ट के भविष्य के लिए तैयार और नागरिक-केंद्रित सेवा नेटवर्क में परिवर्तन पर प्रकाश डाला

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, North Eastern Hill University, NEHU, Shillong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/शिलांग , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 12:42 IST

केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 6 मई, 2026 को पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय (एनईएचयू), शिलांग में इंडिया पोस्ट के 100वें एन-जेन (N-Gen) डाकघर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस उन्नत सुविधा को एक आधुनिक, युवा-केंद्रित डाक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसे विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों, संकाय सदस्यों और निवासियों की सेवा के लिए डिजाइन किया गया है।

एन-जेन (N-Gen) डाकघर पहल इंडिया पोस्ट के एक आधुनिक, युवा-केंद्रित सेवा नेटवर्क में परिवर्तन को दर्शाती है। इन उन्नत डाकघरों को शैक्षणिक संस्थानों के भीतर स्थापित किया जा रहा है ताकि छात्रों, संकाय सदस्यों और स्थानीय निवासियों को उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएं प्रदान की जा सकें। यह डाक सेवाओं तथा आपस में एक-दूसरे के साथ अधिक गहन जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हैं।

ये डाकघर मुफ्त वाई-फाई, क्यूआर कोड आधारित बुकिंग और भुगतान प्रणाली, छात्रों के लिए समर्पित सेवा काउंटर और रियायती पार्सल एवं डाक सेवाओं जैसी आधुनिक सुविधाओं को एकीकृत करते हैं। इसके साथ ही, ये पत्र लेखन की स्थायी पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करने और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने का भी कार्य करते हैं।

इस पहल को छात्रों द्वारा व्यापक रूप से अपनाया गया है, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने न केवल इन केंद्रों को एक नया स्वरूप दिया है, बल्कि इसे नई पीढ़ी तक पहुँचने का एक सफल और प्रभावशाली माध्यम भी बना दिया है। उद्घाटन के दौरान छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इंडिया पोस्ट भारत के विकास पथ के साथ आगे बढ़ रहा है और एक युवा व प्रगतिशील राष्ट्र की आकांक्षाओं के अनुरूप विकसित हो रहा है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एन-जेन (N-Gen) पहल पारंपरिक डाक स्थानों को जीवंत, युवा-केंद्रित और डिजिटल रूप से सक्षम सेवा केंद्रों में बदलने के एक व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाती है। एन-जेन (N-Gen) पहल ने अब पूरे देश को कवर कर लिया है, जिसके तहत आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ-साथ उत्तर-पूर्व के संस्थानों में भी डाकघरों का कायाकल्प किया गया है।

इस यात्रा को याद करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो अभियान मात्र 6 महीने पहले दिल्ली में आईआईअी हौज खास डाकघर के नवीनीकरण के साथ शुरू हुआ था, वह अब 100वें एन-जेन डाकघर के उद्घाटन के साथ एक प्रमुख पड़ाव तक पहुँच गया है। उन्होंने इसे 'परिवर्तन और भागीदारी की एक सुंदर यात्रा' के रूप में वर्णित किया।

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बात पर जोर दिया कि यह परियोजना “छात्रों द्वारा, छात्रों के लिए और छात्रों की” भावना को साकार करती है, जिसमें डिजाइन, कलाकृति और जनसंपर्क में छात्रों की सक्रिय भागीदारी शामिल है। एनईएचयू में, छात्रों ने डाकघर की कलाकृति और उसकी विज़ुअल पहचान में अपना योगदान दिया है, जिससे यह वास्तव में एक साझा प्रयास और सामूहिक पहचान वाला स्थान बन गया है।

फोर्थ ईयर की छात्रा सुश्री शायंतिका नंदी ने अपने सहपाठियों के साथ डिजाइन टीम का हिस्सा बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वे इस डाकघर को 'नेक्स्ट-जेनरेशन' थीम के साथ नया रूप देने में सफल रहे। उन्होंने आगे कहा कि यह कॉन्सेप्ट शिलांग के जीवंत संगीत परिदृश्य के साथ गहरा मेल खाती है, जिसे अक्सर 'भारत की रॉक राजधानी' माना जाता है।

उन्होंने इस अनुभव को एक रोमांचक और सार्थक पहल बताया जिससे जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। वहीं आर्किटेक्चर विभाग की फर्स्ट ईयर की छात्रा सुश्री स्नेहा दास ने कहा कि इस नए बदलाव ने डाकघर को एक जीवंत और आकर्षक स्थान बना दिया है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह वहाँ अपने दोस्तों के साथ खेल, संगीत और बिताए जा रहे समय का भरपूर आनंद ले रही हैं।

एनईएचयू सुविधा की अनूठी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय मंत्री ने उल्लेख किया कि यह पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित डाकघर है, जो 'मातृशक्ति' के सामर्थ्य को दर्शाता है और विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका को सुदृढ़ करता है। यह डाकघर बांस और पुआल जैसी स्थानीय रूप से प्राप्त स्वदेशी सामग्रियों का उपयोग करते हुए एक खूबसूरती से तैयार किया गया स्थान है जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ मेघालय के सांस्कृतिक लोकाचार में रचा-बसा है।

श्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिकीकरण, डिजिटल समावेश तथा नागरिक-केंद्रित गवर्नेंस पर उनके निरंतर ध्यान के लिए आभार व्यक्त किया, जिसके तहत इंडिया पोस्ट एक आधुनिक सेवा और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के रूप में विकसित हो रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ, विभाग देश भर में एन-जेन (N-Gen) सुधारों के विस्तार की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि डाक सेवाएं सुलभ, प्रासंगिक और भारत के युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप बनी रहें।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , North Eastern Hill University , NEHU , Shillong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD