Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

विद्यालय प्रबंधन समितियों की सशक्त भूमिका से शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम - महीपाल ढांडा

Mahipal Dhanda, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Dharmendra Pradhan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 11:06 IST

केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में  "विद्यालय प्रबंधन समितियों के लिए दिशा-निर्देश-2026" का शुभारंभ किया। इस आयोजन में हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा वर्चुअल जुड़े। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने बताया कि 'समग्र शिक्षा योजना' के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन शिक्षा के भविष्य के नजरिये से कारगर है। 

उन्होंने कहा कि ये समितियां केवल कागजी निकाय नहीं हैं, बल्कि शिक्षा के स्तर को धरातल पर सुधारने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। मंत्री ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियों में स्थानीय अधिकारियों के प्रतिनिधि, प्रख्यात शिक्षाविद, विषय विशेषज्ञ और विशेष रूप से वंचित समूहों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। 

इसके अलावा, छात्रों के माता-पिता की भागीदारी इसे और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाती है। उन्होंने कहा कि एसएमसी एक महत्वपूर्ण वैधानिक निकाय के रूप में कार्य करती हैं। यह एक ऐसा मंच है जहां अभिभावक, शिक्षक और समुदाय के सदस्य मिलकर विद्यालय के प्रभावी संचालन के लिए साझा रणनीति तैयार करते हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय नियोजन, संसाधनों के उचित आवंटन और छात्रों के अधिगम परिणामों  में सुधार के लिए समितियों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। यह तंत्र न केवल बुनियादी ढांचे की निगरानी करता है, बल्कि छात्रों के समग्र कल्याण को भी सुनिश्चित करता है।

श्री ढांडा ने जानकारी दी कि विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग  ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, समग्र शिक्षा और आरटीई अधिनियम, 2009 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए इन समितियों की स्थापना और कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत किया है। बैठक के दौरान श्री ढांडा ने केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से विभिन्न शैक्षिक पहलुओं पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया और विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Dharmendra Pradhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD