Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

प्रवासियों की सुरक्षा हेतु वैश्विक साझेदारी का विस्तार जरूरी, भारतीयों का कल्याण प्राथमिकता : कीर्ति वर्धन सिंह

Kirti Vardhan Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, United Nation
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 06 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 14:43 IST

विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भारत ने अब तक 23 देशों के साथ 27 माइग्रेशन और मोबिलिटी समझौते किए हैं, लेकिन प्रवासियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की बेहतर रक्षा के लिए इन साझेदारियों का और विस्तार किया जाना जरूरी है। उन्होंने यह बात मंगलवार को आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय माइग्रेशन रिव्यू फोरम (आईएमआरएफ) में कही।

यह मंच संयुक्त राष्ट्र के 'सेफ, ऑर्डरली एंड रेगुलर माइग्रेशन' पर 2018 में अपनाए गए ग्लोबल कॉम्पैक्ट की हर चार साल में होने वाली समीक्षा है। कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि ये समझौते संगठित और कौशल-आधारित आवागमन को बढ़ावा देते हैं, जिसमें श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं पर खास जोर दिया जाता है।

उन्होंने कहा, "हम मानते हैं कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए इन साझेदारियों को और मजबूत और विस्तारित करना चाहिए।" उन्होंने बताया कि भारत ने हाल के समय में यूरोपीय संघ के साथ जनवरी में, ब्रिटेन के साथ पिछले साल जुलाई में और न्यूजीलैंड के साथ पिछले महीने महत्वपूर्ण समझौते किए हैं।

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि विदेश जाने के इच्छुक लोगों के कौशल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विकसित करना भारत की माइग्रेशन नीति का एक अहम स्तंभ है। उन्होंने बताया कि 'स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर' और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीय कामगारों को वैश्विक मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है और साझेदार देशों के साथ कौशल की पारस्परिक मान्यता पर भी काम हो रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार प्रवास से पहले ओरिएंटेशन कार्यक्रम चलाती है, जिससे लोग विदेश में काम करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ई-माइग्रेट सिस्टम, नेशनल करियर सर्विस पोर्टल और स्किल इंडिया डिजिटल हब जैसे प्लेटफॉर्म ने भर्ती और तैनाती की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है।

कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड और एमएडीएडी पोर्टल जैसे कदम उठाए गए हैं। एमएडीएडी पोर्टल के जरिए प्रवासी भारतीय अपनी समस्याएं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं और उनकी प्रगति पर नजर रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की काउंसलर सेवाएं भी विदेशों में भारतीयों को कानूनी, वित्तीय और बीमा से जुड़ी मदद समय पर उपलब्ध कराती हैं।

 

Tags: Kirti Vardhan Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , United Nation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD