Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राजकीय स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार, बच्चों की करियर काउंसलिंग पर रहेगा विशेष जोर : महीपाल ढांडा

ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में आधारभूत ढांचे को किया जाएगा और मजबूत

Mahipal Dhanda, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 05 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 14:33 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को बेहतर वातावरण देने के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिन राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, वहां आधारभूत सुविधाओं (इंफ्रास्ट्रक्चर) को और अधिक मजबूत किया जाए। 

इसके साथ ही, उन्होंने 12वीं कक्षा के छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय स्कूलों में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएं। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर के चुनाव में सही दिशा मिलेगी और उन्हें आगे की पढ़ाई में कोई असुविधा नहीं होगी।

शिक्षा विभाग अपना गतिविधि कैलेंडर भी जारी करे, ताकि कार्यों की प्रगति का पता चल सके। मंत्री आज पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

अधिकारी करें फील्ड विजिट, मौके पर जानें समस्याएं

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर राजकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण और विजिट करें। वहां धरातल पर आने वाली समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों भवनों का निर्माण व मरम्मत का कार्य निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

बुनियादी सुविधाओं और स्वास्थ्य पर ध्यान

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में स्वच्छ पेयजल, विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, सुलभ शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इन कार्यों में कोताही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं और स्कूलों से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।

सोशल मीडिया पर प्रचार और करियर काउंसलिंग

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आम जनमानस को सरकार की शिक्षा नीतियों का लाभ मिल सके।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक को किया जाए प्रोत्साहित

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की पहचान की जाए और उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब मेहनत करने वाले कर्मचारियों को सम्मान मिलता है, तो पूरे विभाग में कार्य के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मंत्री ने बैठक में मौजूद अधिकारियों का शिक्षा के स्तर को प्रदेश में नंबर वन बनाने के लिए 'मिशन मोड' में काम करने का आह्वान किया।

बैठक में स्कूल शिक्षा के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, माध्यमिक शिक्षा के महानिदेशक श्री जितेंद्र दहिया, प्राथमिक शिक्षा की निदेशक श्रीमती मनीता मलिक, स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद श्रीमती वर्षा खांगवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Mahipal Dhanda , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD