Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अटारी मंडियों में अव्यवस्था और कथित घोटाले पर भड़के गुरजीत सिंह औजला

“टेंडरों के नाम पर हो रही करोड़ों की लूट, किसानों-आढ़तियों को बनाया जा रहा शिकार”

Gurjeet Singh Aujla, Punjab Congress, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 10:51 IST

अटारी हलके की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर गंभीर अव्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। किसानों, आढ़तियों और मजदूरों ने मंडियों में भारी परेशानियों की शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मंडियों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। सांसद औजला ने मंडियों के दौरे के तीसरे दिन गांव बासरके गिल, चिचा भकना, होशियार नगर, राजा ताल, अटारी और मजीठा की मंडियों का निरीक्षण किया। 

इस दौरान किसानों, आढ़तियों और मजदूरों ने उन्हें मंडियों में फैली अव्यवस्था, देरी और कथित कटौती को लेकर अपनी समस्याएं बताईं। जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट टेंडर जारी होने के बावजूद समय पर गाड़ियां उपलब्ध नहीं करवाई जा रहीं। मजबूरी में आढ़ती निजी स्तर पर ट्रक और गाड़ियां लगाकर गेहूं की ढुलाई करवा रहे हैं, जिससे उन्हें प्रति क्विंटल 20 से 25 रुपये तक अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। 

इतना ही नहीं, पहले से लंबित भुगतान न मिलने के कारण आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंडी में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों की गेहूं में मनमानी कटौती की जा रही है। 

अच्छी गुणवत्ता की फसल में भी 5 से 10 किलो तक कट लगाया जा रहा है। विरोध करने पर ट्रॉली वापस भेजने की धमकी दी जाती है, जिसके चलते किसान और आढ़ती मजबूरी में नुकसान सहने को विवश हैं। मंडियों में बुनियादी सुविधाओं की हालत भी बेहद खराब बताई गई। 

किसानों और मजदूरों के लिए पीने के पानी, शौचालय और ठहरने जैसी जरूरी व्यवस्थाओं का अभाव है। मजदूरों ने बताया कि जो काम 10 दिनों में पूरा होना चाहिए था, वह अब डेढ़ महीने तक खिंच रहा है, जिससे उनकी आमदनी और रोज़गार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि वर्षों से चली आ रही व्यवस्था की विफलता है, जो अब “कैंसर” का रूप ले चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडरों के नाम पर करोड़ों रुपये की लूट हो रही है और राजनीतिक तथा प्रशासनिक स्तर पर जानबूझकर चुप्पी साधी जा रही है।

औजला ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री से मांग की कि अटारी सहित पूरे पंजाब की मंडियों में चल रही कथित लूट और अव्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों, आढ़तियों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और मंडियों में भरोसे का माहौल कायम हो।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Punjab Congress , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD