Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत वार्ड 5 और वार्ड 10 में की बैठकें

“बूथ मजबूत होंगे तभी हल्का उत्तरी की आवाज विधानसभा तक पहुंचेगी” — अक्षय शर्मा

Akshay Sharma, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 11:16 IST

हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत वार्ड नंबर 5 और वार्ड नंबर 10 में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और व्यापारी वर्ग के साथ संवाद किया। बैठकों के दौरान क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की सुरक्षा, युवाओं की भागीदारी और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

अक्षय शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल मंचों से बातें करने से समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि मजबूत संगठन और जागरूक बूथ स्तर की टीम ही जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग सीवरेज, गलियों और नालियों जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग में उलझे हुए हैं, जबकि समय की जरूरत है कि युवाओं को आगे लाकर हल्का उत्तरी को तरक्की की राह पर ले जाया जाए। 

उन्होंने व्यापारी वर्ग को भरोसा दिलाते हुए कहा कि व्यापारियों में डर और फिरौती का माहौल पैदा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और कारोबार को बढ़ाने के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

वार्ड नंबर 10 में  इंदर की ओर से आयोजित बैठक में पप्पू महाजन, विक्रांत शौरी, गौतम राज, करण गिल, डॉ. जोगिंदर पाल, परमोद महाजन तथा जय इंदर जज्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वार्ड नंबर 5, कमला देवी एवेन्यू में सरबजीत कौर की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। 

वहीं वार्ड 5 में  विवेक विज की ओर से  बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वीबा विज के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भाजपा नेता अक्षय शर्मा के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। 

अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और विकास को गति देना है। 

 

Tags: Akshay Sharma , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD