Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हर्ष मल्होत्रा ​​ने विवेक विहार अग्निकांड को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा

Harsh Malhotra, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 May 2026

Last updated on: May 03, 2026, 16:00 IST

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण अग्निकांड की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस हादसे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने गहरा दुख जताते हुए इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 4 बजे इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी।

इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर 14 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। आग बुझाने और बचाव कार्य के दौरान अधिकारियों ने 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि कुल 28 लोगों को बचाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी काफी मदद की। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह घटना बेहद दुखद है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रविवार तड़के 3:15 से 3:30 बजे के बीच किसी चिंगारी की वजह से लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। दुर्भाग्य से 9 लोगों की जान चली गई है।

घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।" इस घटना पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही दर्दनाक घटना है, जिसमें 9 लोगों की जान गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग किसी चिंगारी से लगी थी।" पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे सूचना मिलते ही विवेक विहार थाना प्रभारी और एसीपी समेत पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

दमकल विभाग और क्राइम टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। यह घटना विवेक विहार फेज-1 स्थित बी-13 नंबर की इमारत में हुई। करीब सुबह 6 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाव कार्य के दौरान निकाले गए 15 लोगों में से 2 को मामूली चोटें आईं, जिन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने कहा है कि आगे की जानकारी जल्द सामने आएगी।

 

Tags: Harsh Malhotra , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD