Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अक्षय शर्मा ने दी विकास की असली परिभाषा

गली-नाली, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट को ही विकास कहना सही नहीं—शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार हर घर तक पहुंचाना लक्ष्य

Akshay Sharma, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 17:39 IST

हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपना विज़न साझा करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल गलियों और सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि जिस दिन क्षेत्र का हर बच्चा स्कूल जाएगा और हर युवा पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होगा, वही असली विकास का दिन होगा। 

अक्षय शर्मा ने कहा, “शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है और मैं चाहता हूं कि हल्का उत्तरी का हर युवा अच्छी शिक्षा हासिल कर बेहतर रोजगार पाए।” स्वास्थ्य सुविधाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मजदूर और आम वर्ग के लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसा आधुनिक अस्पताल होना चाहिए जहां मरीजों को इलाज के दौरान बाहर से दवाइयां खरीदने की जरूरत न पड़े और हर व्यक्ति को सम्मान के साथ चिकित्सा सुविधाएं मिलें। उन्होंने आगे कहा कि हल्का उत्तरी का विकास लोगों की जरूरतों के अनुसार होना चाहिए, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाए। 

इस दौरान उन्होंने युवाओं से सामाजिक बदलाव और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत बीती शाम दयानंद नगर में आयोजित बैठक में अक्षय शर्मा ने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। 

उन्होंने विकास की वास्तविक तस्वीर लोगों के सामने रखते हुए उन्हें जागरूक और संगठित होकर आगे आने का संदेश दिया। अंत में अक्षय शर्मा ने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से हल्का उत्तरी को एक आदर्श और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे।

 

Tags: Akshay Sharma , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD