Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आज का युवा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि कौशल विकास पर ध्यान दे रहा : धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, Jayant Chaudhary, BJP, Bharatiya Janata Party, Bhajan Lal Sharma, BJP Rajasthan, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 14:45 IST

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल्स प्रोग्राम’ के तहत हैदराबाद स्थित इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन समेत कई संस्थानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राजस्थान के युवाओं में मेहनत, नवाचार, उद्यमिता और सांस्कृतिक अनुकूलन की स्वाभाविक क्षमता है।

प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित होकर आज का युवा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि कौशल विकास पर ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से विदेशी भाषाओं में दक्ष युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को समझने और जोड़ने का जरिया भी है।

उन्होंने कहा कि 'नई शिक्षा नीति- 2020' विकसित भारत के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है, जिसमें बहुभाषी और वैश्विक शिक्षा पर खास जोर दिया गया है। फ्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियाई और स्पेनिश जैसी भाषाएं सीखने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने की ताकत भी है।

उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में राजस्थान की लोक परंपराएं, जैसे पृथ्वीराज चौहान की गाथाएं, विदेशी भाषाओं में अनुवादित होकर वैश्विक पहचान पाएंगी। जापान और कोरिया जैसे देशों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और भाषा कौशल तकनीक के साथ-साथ व्यापार और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में भी अवसर खोल सकता है।

कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रारंभिक शिक्षा में मातृभाषा को प्राथमिकता दी गई है। स्थानीय भाषाएं सांस्कृतिक विरासत को बचाती हैं, आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करती हैं, जबकि विदेशी भाषाएं वैश्विक स्तर पर संवाद क्षमता को बढ़ाती हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं के साथ बड़ा अन्याय किया था। मौजूदा सरकार ने युवाओं को इस समस्या से मुक्ति दिलाई है। अब तक 351 परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई हैं और एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बना रही है।

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए युवाओं से विदेशी भाषाएं सीखने और राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्किल डेवलपमेंट विजन के तहत राज्य सरकार ने समझौते किए हैं। इनसे युवाओं को फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई जैसी भाषाएं सीखने का मौका मिलेगा। 

आज के वैश्विक दौर में विदेशी भाषाएं सीखना जरूरी हो गया है। इससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और विदेशों में रोजगार के अवसर मिलते हैं। यह विदेशी पर्यटकों, निवेशकों और स्थानीय उद्योगों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करती हैं। राजस्थान के पर्यटन की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी भाषाओं का ज्ञान खासतौर पर ऐसे राज्य के लिए बेहद उपयोगी है, जहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। सरकार की नीतियों से पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे विदेशी भाषा जानने वाले गाइड, होटल मैनेजर, ट्रैवल एजेंट और उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Jayant Chaudhary , BJP , Bharatiya Janata Party , Bhajan Lal Sharma , BJP Rajasthan , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD