Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

आईपीएल 2026 : आरआर पर भारी पड़े पथुम निसांका-केएल राहुल, डीसी ने 7 विकेट से जीता मैच

KL Rahul, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Nitish Rana, Pathum Nissanka, Delhi Capitals, Rajasthan Royals, Jaipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 14:36 IST

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आआर) को 7 विकेट से मात दी। 9 में से 4 मुकाबले जीतकर डीसी एक प्वाइंट्स की छलांग लगाते हुए छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि आरआर 10 में से 4 मैच गंवाकर चौथे स्थान पर बनी हुई है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत खराब रही।

आरआर ने 1.5 ओवरों में 12 के स्कोर तक यशस्वी जायसवाल (6) और वैभव सूर्यवंशी (4) के विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 102 रन की साझेदारी की। जुरेल 30 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान पराग ने रवींद्र जडेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 53 रन जुटाए।

जडेजा ने 14 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि रियान पराग महज 10 रन से अपना शतक चूक गए। उन्होंने 50 गेंदों में 5 छक्कों और 8 चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने शिवम दुबे (नाबाद 6) के साथ छठे विकेट के लिए 15 गेंदों में 40 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

फरेरा 14 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि काइल जेमीसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में पथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने डीसी को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 9.3 ओवरों में 110 रन की साझेदारी की।

निसांका 33 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। यहां से केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की। नितीश 17 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ देर बाद टीम ने केएल राहुल का विकेट भी खो दिया, जो 40 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए।

इस टीम ने 15.2 ओवरों में 177 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से आशुतोष शर्मा ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 23 गेंदों में 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। स्टब्स 18 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आशुतोष ने 25 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Nitish Rana , Pathum Nissanka , Delhi Capitals , Rajasthan Royals , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD