Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

अक्षय शर्मा ने ए बी वी पी पदाधिकारियों संग की अहम बैठक

संगठन मजबूती, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई विस्तृत चर्चा

Akshay Sharma, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 11:13 IST

भारतीय जनता पार्टी के हल्का उत्तरी से युवा नेता अक्षय शर्मा के निवास स्थान पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों एवं युवा साथियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एबीवीपी के संगठन मंत्री श्री शमशेर सिंह चौहान जी, अमृतसर संगठन मंत्री श्री नितिन माहेश्वरी जी सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने तथा वर्तमान सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं को सकारात्मक सोच एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

अक्षय शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी वर्षों से विद्यार्थियों और युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने तथा उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति प्रेरित करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। ऐसे में संगठनों और युवाओं के बीच निरंतर संवाद समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है।

अक्षय शर्मा ने एबीवीपी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और मार्गदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। बैठक के अंत में सभी ने संगठन और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Tags: Akshay Sharma , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD