Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ग्रीन एनर्जी से सेमीकंडक्टर तक नए भारत का मार्गदर्शन करेगा गुजरात, राज्य की स्थापना दिवस पर बोले भूपेंद्र पटेल

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

गांधीनगर , 01 May 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:53 IST

गुजरात स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की विकास यात्रा को उसके गौरवशाली इतिहास और भविष्य की आर्थिक महत्वाकांक्षाओं से जोड़ते हुए बड़ा विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि गुजरात अब केवल एक औद्योगिक राज्य नहीं, बल्कि नई तकनीकों और उभरते सेक्टरों के जरिए 'नए भारत' का मार्गदर्शक बनने की ओर बढ़ रहा है। 

सीएम पटेल ने देश और विदेश में बसे सभी गुजरातियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "गुजरात स्थापना दिवस पर सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई।" उन्होंने राज्य के विकास में महान नेताओं और समाज सुधारकों के योगदान को भी याद किया।

सीएम पटेल ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, स्वामी दयानंद सरस्वती, श्यामजी कृष्ण वर्मा जैसे महापुरुषों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से गुजरात ने विकास की राह पकड़ी। साथ ही पूज्य रविशंकर महाराज और इंदुचाचा समेत कई अन्य महान व्यक्तित्वों के योगदान को भी उन्होंने नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि अपनी पहचान, संस्कृति और समृद्धि पर गर्व करने का अवसर भी है। यह भूमि हमेशा दुनिया को शांति और प्रगति का रास्ता दिखाती रही है। हर गुजराती के प्रयासों से हमारा राज्य सेवा, सुरक्षा और सुशासन का प्रतीक बन गया है।

उन्होंने देश के विकास में गुजरात की अहम भूमिका पर भी जोर दिया। सीएम पटेल ने कहा, "आज जब भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तब इस मिट्टी के बेटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात देश के ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है।" भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर और अन्य आधुनिक तकनीकों को प्राथमिकता देने की बात कही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि गुजरात वैश्विक स्तर पर और चमके। ग्रीन एनर्जी से लेकर सेमीकंडक्टर तक, गुजरात नए भारत की दिशा तय करेगा। सीएम पटेल ने राज्य के लोगों से विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा, "आइए हम सभी मिलकर 'विकसित गुजरात से विकसित भारत' के संकल्प को साकार करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व का प्रतीक बनाएं।"

वहीं, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी इस अवसर पर भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा, "गुजरात मेरा जन्मस्थान है, मेरी पहचान है और मेरा गर्व है। यह मेरी मातृभूमि है, जिसे मैं नमन करता हूं।" उन्होंने दुनिया भर में बसे गुजरातियों को शुभकामनाएं दीं।

राज्य स्तर पर इस दिन का मुख्य कार्यक्रम सूरत में आयोजित किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आधिकारिक समारोहों के जरिए 1960 में भाषाई आधार पर बॉम्बे राज्य के विभाजन से बने गुजरात के गठन का जश्न मनाया जाएगा।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD