Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आशिका जैन द्वारा होशियारपुर रेलवे स्टेशन के पास फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज बनाने के लिए विचार-विमर्श

संबंधित विभागों को लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 16:57 IST

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने होशियारपुर-जलंधर रेल ट्रैक पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास फाटक पर बनने वाले प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज के संबंध में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए निर्देश दिए कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएं। जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में लोक निर्माण विभाग, उत्तरी रेलवे तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को शुरू करते समय लोगों की सुविधा के लिए सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए।

अधिकारियों द्वारा पिछले वर्षों के दौरान प्रोजेक्ट की तजवीज में पुल की लंबाई पर लोगों द्वारा उठाए गए एतराजों के बारे में बताए जाने पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रोजेक्ट की तजवीज को अंतिम रूप देते समय पुल की लंबाई आवश्यकता के अनुसार ही रखी जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। भारतीय रेलवे की ओर से डिप्टी चीफ इंजीनियर (रोड सेफ्टी) एच.एस. सिद्धू और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर गुरमीत सिंह द्वारा प्रोजेक्ट के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दिए जाने पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुसार इस प्रोजेक्ट की मंजूरी के बाद निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने को प्राथमिकता दी जाए, ताकि इस क्षेत्र के निवासियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यवाहियों को न्यूनतम समय में पूरा करके अगली प्रक्रिया शुरू करना सुनिश्चित बनाया जाए। इस अवसर पर रेजिडेंट इंजीनियर रतन सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रजिंदर कंवर आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD