Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरसिंह जयंती पर बेंगलुरु पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में किया दर्शन पूजन

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Bengaluru
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बेंगलूरू , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 14:33 IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में नरसिंह स्वामी जयंती के अवसर पर मल्लेश्वरम स्थित लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की प्रगति, समृद्धि और नागरिकों के सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मंदिर दर्शन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भगवान श्री लक्ष्मी नरसिंह का दिव्य स्वरूप भारतीय संस्कृति में सत्य, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने इस प्राचीन मंदिर को आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए इसकी ऐतिहासिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला। 

जानकारी के अनुसार, इस मंदिर का पुनर्निर्माण 16वीं शताब्दी में व्यंकोजी भोसले द्वारा कराया गया था, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के भाई थे। मंदिर दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। 

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री पर भरोसा जताया है और पार्टी को सेवा का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में “राष्ट्रवादियों की सरकार” बनने जा रही है और भाजपा बड़े बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। 

जनता ने पहले ही मन बना लिया था कि इस बार भाजपा सरकार बनानी है, इसीलिए इस बार वोट प्रतिशत में भी काफी वृद्धि देखी गई है। 4 मई को पश्चिम बंगाल से टीएमसी सरकार साफ हो जाएगी। धर्मेंद्र प्रधान ने पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनने का दावा करते हुए तमिलनाडु में अच्छे प्रदर्शन और केरल में भाजपा के एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने की बात कही। 

उन्होंने दोहराया कि किसी के मन में कोई संदेह नहीं है कि भाजपा विभिन्न राज्यों में मजबूती से आगे बढ़ रही है। धर्मेंद्र प्रधान के दौरे से पहले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। दर्शन पूजन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने मंदिर में आरती है और भगवान श्री लक्ष्मी नरसिंह से देश की निरंतर उन्नति, समृद्धि और सभी नागरिकों के कल्याण की कामना की। 

उनका यह दौरा धार्मिक आस्था और राजनीतिक संदेशदोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD