Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बंगाल में गुंडाराज, भ्रष्‍टाचार और घुसपैठ को बंद कराके छोड़ेंगे : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 13:11 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष द्वारा पश्चिम बंगाल के विभाजन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से देश की एकता और अखंडता में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य बंगाल में व्याप्त गुंडाराज, भ्रष्टाचार और अवैध घुसपैठ को समाप्त करना है और इसके लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान नक्सलवाद के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से शुरू हुआ नक्सल आंदोलन धीरे-धीरे 126 जिलों तक फैल गया था, जिससे देश की लगभग 10 प्रतिशत आबादी प्रभावित हुई और उन्हें लंबे समय तक हिंसा और अत्याचार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है और इसे जड़ से खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ठाकुर ने विश्वास जताया कि बंगाल में भी अराजकता और भ्रष्टाचार का अंत किया जाएगा तथा अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर देश से बाहर भेजा जाएगा।

बंगाल में प्रचार के दौरान मछली भात खाने के विवाद पर उन्‍होंने कहा कि भारत में किसी भी राज्य में नागरिकों के खान-पान, पहनावे या भाषा पर कोई प्रतिबंध नहीं है, खासकर भाजपा शासित राज्यों में यह पूरी तरह सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल, जो लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कोई ठोस उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए, अब लोगों को भ्रमित करने के लिए भ्रामक बयान दे रहे हैं, जैसे कि ‘15 सेकंड में चावल और मछली खाना बंद करवा देंगे’ जैसी बातें।

ठाकुर ने कहा कि ऐसे बयान केवल डर और भ्रम फैलाने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं, जबकि जनता अब इस तरह की राजनीति को स्वीकार करने के मूड में नहीं है, और वह फिर से ‘जंगल राज’ या अव्यवस्था की स्थिति नहीं चाहती। इसके अलावा, ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में चुनाव के दौरान पहले पोलिंग बूथों पर कब्जा करने, मतदाताओं को डराने और उन्हें मतदान से रोकने जैसी घटनाएं होती रही हैं, जिससे लोकतंत्र कमजोर हुआ है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि अब स्थिति बदल रही है और लोग अधिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इसी बदलाव से घबराकर कुछ असामाजिक तत्व अब पुलिस को भी धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता का भरोसा लोकतंत्र में बढ़ रहा है और यह बदलाव आने वाले समय में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

 

Tags: Anurag Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD