Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पैरामाउंट सिंगल अस्पताल ने ऑर्थोपेडिक प्रक्रिया के नए युग की शुरुआत की

अस्पताल ऑर्थो3डी के एआई और 3डी आधारित रोबोटिक सिस्टम से ऑर्थोपेडिक सर्जरी में क्रांति लाया

Health, Paramount Singal Hospital, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 09:50 IST

पैरामाउंट सिंगल अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकी उपलब्धि के रूप में लुधियाना में पहली बार पूरे घुटने और कूल्हे बदलने की सर्जरी के लिए आधुनिक तकनीक के अनोखे मिलाप को पेश किया है। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस और ऑर्थो3डी के उन्नत प्री-प्लानिंग सॉफ्टवेयर की मदद से अस्पताल ऑर्थोपेडिक प्रक्रियाओं में सटीकता और दक्षता के नए युग का नेतृत्व कर रहा है।

यह क्रांतिकारी एकीकरण सर्जनों को ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले हर मरीज की शारीरिक संरचना के जटिल 3डी मॉडल तैयार करने में सक्षम बनाता है। इस बेमिसाल प्री-प्लानिंग क्षमता के साथ सर्जरी के हर चरण को अत्यधिक सटीकता के साथ पहले ही निर्धारित किया जा सकता है, जिससे पूरे घुटने और कूल्हे बदलने की सर्जरी के दौरान इम्प्लांट की सही स्थापना और अलाइनमेंट सुनिश्चित होती है।

इस अवसर पर पैरामाउंट सिंगल अस्पताल के मुख्य ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शेखर सिंगल ने इस उन्नत तकनीक पर अपने विचार साझा करते हुए, कहा कि माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस को ऑर्थो3डी सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ने से ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले मरीज की शारीरिक संरचना को 3डी रूप में देखने की क्षमता से हमारी सटीकता में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है और सर्जरी के परिणाम नए स्तर तक पहुंचे हैं।

डॉ. सिंगल ने कहा कि पैरामाउंट सिंगल अस्पताल में पूरे घुटने और कूल्हे बदलवाने वाले मरीज अब इस उन्नत तकनीक का लाभ ले सकेंगे, जो कम समय में रिकवरी और लंबे समय तक बेहतर परिणाम सुनिश्चित करती है। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि मिक्स्ड रियलिटी और प्री-प्लानिंग सॉफ्टवेयर की ताकत से अस्पताल क्षेत्र में ऑर्थोपेडिक इलाज का नया मानक स्थापित कर रहा है।

डॉ. सिंगल ने कहा कि पैरामाउंट सिंगल अस्पताल में माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस और ऑर्थो3डी के प्री-प्लानिंग सॉफ्टवेयर को अपनाना, मरीजों को बेहतर परिणाम और संतुष्टि देने के लिए तकनीक के उपयोग के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने खुलासा किया कि ऑर्थोपेडिक सर्जरी में इस उन्नत पद्धति को अपनाकर अस्पताल ने खुद को चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी के रूप में स्थापित किया है और सटीकता, देखभाल तथा उत्कृष्टता के नए मानक बनाए हैं।

 

Tags: Health , Paramount Singal Hospital , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD