Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नारा लोकेश ने टीडीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh, Andhra Pradesh, Telugu Desam Party, TDP, Nara Lokesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमरावती , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 16:17 IST

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) विधायक और आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने बुधवार को पार्टी के पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट) के रूप में शपथ ली। यह शपथ समारोह मंगलगिरी स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहां टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी के पोलित ब्यूरो के साथ-साथ राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समितियों को भी शपथ दिलाई। इन नई समितियों की घोषणा 15 अप्रैल को की गई थी। खास बात यह है कि टीडीपी के 44 साल के इतिहास में पहली बार किसी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 43 वर्षीय नारा लोकेश पहले मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

उन्हें पहले से ही सीएम चंद्रबाबू नायडू का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता रहा है, और अब इस नियुक्ति के साथ यह साफ संकेत मिल गया है कि वह 76 वर्षीय सीएम नायडू की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। नारा लोकेश का यह प्रमोशन उस समय हुआ है, जब करीब दो साल पहले टीडीपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने राज्य में भारी बहुमत के साथ सत्ता हासिल की थी।

पार्टी की चुनावी सफलता में लोकेश की अहम भूमिका को देखते हुए इसे उनके लिए एक इनाम के रूप में भी देखा जा रहा है। नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। पार्टी ने 'कैडर ही नेता है' के अपने नारे को ध्यान में रखते हुए उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है, जिन्होंने पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम किया है।

पहली बार मंडल और क्लस्टर स्तर के नेताओं को भी पॉलित ब्यूरो में शामिल किया गया है। मंगलगिरी क्लस्टर प्रभारी गुथिकोंडा धनुंजय और गंट्याडा मंडल पार्टी अध्यक्ष गंट्याडा श्रीदेवी को भी पोलित ब्यूरो में जगह मिली है। वहीं, वरिष्ठ नेता यनामला रामकृष्णुडु और गोरंतला बुच्चैया चौधरी ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बरकरार रखी हैं, जो वे एनटी रामाराव (एनटीआर) और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के समय से निभाते आ रहे हैं।

इसके अलावा, चंद्रबाबू नायडू के बहनोई और अभिनेता-राजनेता एन. बालकृष्ण को भी पोलित ब्यूरो सदस्य के रूप में बरकरार रखा गया है। बालकृष्ण, दिवंगत एनटीआर के पुत्र और नारा लोकेश के ससुर भी हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को भी समितियों में जगह दी है। शपथ ग्रहण से पहले सीएम चंद्रबाबू नायडू, नारा लोकेश और अन्य नेताओं ने पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एनटीआर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Chief Minister of Andhra Pradesh , Andhra Pradesh , Telugu Desam Party , TDP , Nara Lokesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD