Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

राजस्थान में 1 मई से शुरू होगी जनगणना, सीएम भजनलाल बोले- ये राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करने वाला यज्ञ

Bhajan Lal Sharma, BJP Rajasthan, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जयपुर , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 16:16 IST

राजस्थान में 1 मई से जनगणना की शुरुआत होगी। पहले नागरिक 'स्व-गणना' कर सकते हैं और उसके बाद 16 मई से मकानों की गणना की जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश जारी किया।

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में अहम जानकारी देते हुए लिखा, "राज्य में 1 मई से जनगणना 2027 का शुभारंभ होने जा रहा है। 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक 'स्व-गणना' कर सकेंगे एवं 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे।" उन्होंने आगे लिखा, "राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है।

जनगणना कर्मी लंबी दूरी तय कर आपके द्वार आएंगे। राजस्थान की अतिथि सत्कार की परंपरा को निभाते हुए उन्हें सही जानकारी प्रदान करें। आज आपके की ओर से दी गई सही सूचना, कल के 'विकसित राजस्थान' और 'विकसित भारत' के सपने को साकार करेगी।" सीएम भजनलाल ने पोस्ट में जनगणना से संबंधित लिंक भी शेयर किया।

वहीं, अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, "भारत की जनगणना 2027 सिर्फ आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करने वाला यज्ञ है। ये वो आधार है, जिस पर शासन की परियोजनाएं, संसाधनों का वितरण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित होती है। राजस्थान राज्य में जनगणना के पहले चरण में मकानों की सूची बनाने का काम और मकान की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर किया जाएगा।"

सीएम शर्मा ने आगे कहा कि 1 मई से नागरिकों को 'स्व-गणना' का अवसर मिलेगा, जिससे हर नागरिक इस राष्ट्रीय दायित्व का सहभागी बन सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, "जनगणना के कार्य में सहयोग देना, जैसे भवनों और मकानों पर जनगणना क्रमांक अंकित करने देना और मकानों की गणना से संबंधित प्रश्नों के सत्य, पूर्ण और स्पष्ट उत्तर देना विधि द्वारा निर्धारित कार्य है।"

उन्होंने अपने संदेश में प्रदेशवासियों से आग्रह करते हुए कहा, "जनगणना को केवल कानूनी बाध्यता के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के अवसर के रूप में अपनाएं। आपसे आग्रह है कि मकान और परिवार से संबंधित सटीक, सत्य और पूर्ण जानकारी प्रदान कर आप इस महान राष्ट्र यज्ञ में अपनी आहूति दें।"

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BJP Rajasthan , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD