Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Hardoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरदोई , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 16:10 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के मल्लावां में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती।

ये लोग हमेशा विकास विरोधी राजनीति करेंगे। यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी चेहरा देखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार नारी शक्ति वंदन संशोधन लेकर आई थी, अगर यह संशोधन पास हो जाता तो 2029 के चुनाव से ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिलता।

बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर लखनऊ और दिल्ली पहुंचतीं, वो भी किसी अन्य वर्ग की सीटें कम हुए बिना। लेकिन सपा ने इस संशोधन के खिलाफ वोट किया। पीएम ने कहा कि पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था, वही उत्तर प्रदेश आज एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। यूपी के पास असीम क्षमता है, देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का पोटेंशियल यूपी के पास है, इस ताकत का इस्तेमाल हम यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग देख रहे हैं कि आज पूरी दुनिया कैसे युद्ध, अशांति और अस्थिरता में फंसी हुई है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों की हालत खराब है लेकिन भारत विकास के रास्ते पर उसी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारत के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आ रहा है। भीतर बैठे कुछ लोग सत्ता की भूख में भारत को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

फिर भी हम न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि विकास के नए-नए कीर्तिमान भी गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। हम आधुनिक से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि देश अब उस दौर से आगे निकल चुका है, जब एक सड़क परियोजना के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता था और फाइलें वर्षों तक दफ्तरों में घूमती रहती थीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले घोषणाएं तो होती थीं, लेकिन परियोजनाएं अधूरी रह जाती थीं। चुनावों के समय शिलान्यास के पत्थर लगा दिए जाते थे, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ता था। उन्होंने कहा कि अब ‘डबल इंजन सरकार’ के तहत शिलान्यास के साथ ही तय समयसीमा में परियोजनाओं का लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने हाल ही में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में बन रहे आधुनिक एक्सप्रेसवे ‘विकसित भारत’ की नई हस्तरेखाएं हैं, जो उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रही हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हालिया चुनावी नतीजों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी को व्यापक समर्थन मिला है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी पांच राज्यों के चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी और 4 मई को आने वाले नतीजे ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र के पर्व के तहत भारी मतदान हो रहा है और लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में निर्भीक और भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो देश के सशक्त लोकतंत्र का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की जनता की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में मतदान लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Hardoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD