Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और आर्मेनियाई सैन्य प्रमुख की मुलाकात

रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Military, Indian Air Force, Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 13:53 IST

भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में आर्मेनिया के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऑपरेशनल सहयोग बढ़ाने, आपसी तालमेल सुधारने और वायु शक्ति से जुड़े संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई।

भारतीय वायु सेना के मीडिया कोऑर्डिनेशन सेंटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान, जो भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं, उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात की। बातचीत का मुख्य फोकस रक्षा सहयोग, संयुक्त कामकाज और वायु सेना के रिश्तों को मजबूत करने पर था।

इससे पहले दिन में लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा उपकरणों के विकास में संयुक्त परियोजनाओं (जॉइंट वेंचर) की संभावनाओं पर चर्चा की। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने 'एक्‍स' पर बताया कि जनरल अनिल चौहान ने आर्मेनिया के जनरल स्टाफ प्रमुख से बातचीत की।

उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बातचीत में भारत-आर्मेनिया रक्षा संबंधों की प्रगति पर जोर दिया गया और भविष्य में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी बात हुई। इससे पहले फरवरी में जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल ने आर्मेनिया का चार दिन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान से मुलाकात की और रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के नए अवसरों पर चर्चा की।

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने बताया था कि इस बैठक में बदलते वैश्विक हालात और सुरक्षा चुनौतियों पर विचार साझा किए गए और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके अलावा, जनरल चौहान ने आर्मेनिया के उप विदेश मंत्री रॉबर्ट अबिसोगोमोनीयन से भी मुलाकात की और सुरक्षा स्थिति तथा द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।

उन्होंने आर्मेनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पपिक्यान से भी चर्चा की, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। जनरल चौहान ने नेशनल डिफेंस रिसर्च यूनिवर्सिटी (एनडीआरयू) में फैकल्टी और छात्रों को भी संबोधित किया। उन्होंने वैश्विक सुरक्षा हालात, तकनीकी बदलाव और रक्षा क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों के बारे में बात की।

 

Tags: Military , Indian Air Force , Chief of the Air Staff , Air Chief Marshal AP Singh , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD