Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिक्किम से प्रभावित नरेंद्र मोदी बोले, अगर यहां के ऑर्किड नहीं देखे तो आपने असली सुंदरता नहीं देखी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Sikkim
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गंगटोक , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 16:02 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के समापन समारोह में हिस्सा लेते हुए नॉर्थ ईस्ट और सिक्किम को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सिक्किम और पूरा पूर्वोत्तर केवल देश का हिस्सा नहीं, बल्कि 'भारत की अष्टलक्ष्मी' है, जो देश की समृद्धि और शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा, "नॉर्थ ईस्ट हिंदुस्तान की अष्टलक्ष्मी है।

इसलिए हम 'एक्ट ईस्ट' नीति पर काम कर रहे हैं और साथ ही 'एक्ट फास्ट' का संकल्प भी लिया है।" उन्होंने बताया कि सरकार का खास फोकस सिक्किम की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर है। पिछले कुछ वर्षों में यहां सैकड़ों किलोमीटर हाईवे बनाए गए हैं और गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है।

पीएम मोदी ने सिक्किम की सबसे बड़ी ताकत उसकी टूरिज्म इकोनॉमी को बताया। उन्होंने कहा कि भले ही सिक्किम का क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल का 1 प्रतिशत से भी कम है, लेकिन यहां देश की 25 प्रतिशत से ज्यादा फ्लोरल डाइवर्सिटी पाई जाती है। खासतौर पर ऑर्किड्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपने सिक्किम के ऑर्किड नहीं देखे, तो आपने असली सुंदरता का अनुभव नहीं किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम के लिए संभावनाओं का एक और क्षेत्र स्काई स्पोर्ट्स में भी है। यहां के युवाओं ने स्पोर्ट्स में अपनी क्षमता और प्रतिभा को बड़े बड़े मंचों पर साबित किया है। फुटबॉल, बॉक्सिंग, तीरंदाजी जैसे खेलों में यहां से निकले खिलाड़ियों ने सिक्किम और देश का नाम रोशन किया है। इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे आंदोलन चला रहे हैं।

यहां की स्टेट स्पोर्ट अकादमी को भी पुनर्जीवित किया गया है। सिक्किम प्रीमियर लीग जैसे स्पोर्ट्स इवेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिले, उनके खेल में सुधार आए। पीएम मोदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह एक दिन पहले गंगटोक पहुंचे थे और यहां का माहौल देखकर बेहद खुश हुए।

बंगाल चुनाव की व्यस्तता के बाद यहां आकर एक नई अनुभूति मिली। चारों तरफ उत्सव का माहौल था और मन खुशियों से भर गया। उन्होंने सिक्किम के मौसम और प्राकृतिक सुंदरता की भी तारीफ की और इसे 'पूरब का स्वर्ग' और 'ऑर्किड्स का गार्डन' बताया। उन्होंने कहा कि सिक्किम की शांति, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव बहुत खास होता है और यह हर किसी को नहीं मिलता।

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे सिक्किम जरूर घूमने आएं, क्योंकि यहां के लोग प्रकृति के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं। प्रधानमंत्री ने सिक्किम के लोगों की सादगी, सौम्यता और मुस्कान की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि दौरे से पहले भी वह सिक्किम के कई प्रतिभाशाली लोगों (पद्म सम्मान विजेताओं, कलाकारों और फुटबॉल खिलाड़ियों) से मिले और उनसे विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

अपने रोड शो का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने बताया कि लोगों के हाथों में तिरंगा था, 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे गूंज रहे थे, जिससे पूरा माहौल 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना से भर गया था। उन्होंने सिक्किम की स्वच्छता की भी जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा, "पूरे रास्ते में सड़कों की साफ-सफाई देखकर मैं प्रभावित हुआ।

न कहीं गंदगी दिखी, न हवा में प्रदूषण। सिक्किम के लोग प्रकृति के सच्चे संरक्षक हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम ने ऐसे समय में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का उदाहरण पेश किया है, जब देश में कई बार भाषा, क्षेत्र और जाति के नाम पर विभाजन की राजनीति होती है। उन्होंने इस कार्यक्रम को भारत की विविधता और एकता का सुंदर प्रदर्शन बताया।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Sikkim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD