Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी ने शेयर की सिक्किम राज्योत्सव की झलकियां, बोले- उत्साह ने मन मोह लिया

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Sikkim
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गंगटोक , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 15:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और लगभग 4,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत देश की “अष्टलक्ष्मी” है और सिक्किम उसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार तीन पोस्ट साझा किए।

पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा कि गंगटोक में मिले उत्साह और स्नेह ने उन्हें नई ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने सिक्किमवासियों को राज्य स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि भारत को राष्ट्रीय विकास में सिक्किम के योगदान पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सिक्किम के लोगों ने कई क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है और उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की देशभर में सराहना होती है।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ये सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह की कुछ खास झलकियां हैं। तीसरी पोस्ट में प्रधानमंत्री ने गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम के दौरे का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि वहां की सुंदरता ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि सिक्किम की समृद्ध जैव विविधता वास्तव में अद्भुत है और ऐसे प्रयास प्रकृति के साथ हमारे गहरे सामंजस्य को दर्शाते हैं।

साथ ही ये संरक्षण और सतत जीवनशैली की प्रेरणा भी देते हैं। वहीं, पालजोर स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में पूर्वोत्तर राज्यों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार अब केवल “एक्ट ईस्ट” नीति तक सीमित नहीं है, बल्कि “एक्ट फास्ट” दृष्टिकोण के साथ तेजी से विकास कार्य कर रही है।

इस दौरान, प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन की अपार संभावनाओं का पूरा लाभ तभी मिल सकता है, जब क्षेत्र में मजबूत कनेक्टिविटी विकसित की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र में सड़क, रेल और हवाई संपर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि सेवोक-रंगपो रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और इसके पूरा होने के बाद सिक्किम को इतिहास में पहली बार रेल संपर्क मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने बागडोगरा को गंगटोक से जोड़ने वाले प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी और पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलेगा।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Sikkim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD