Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद : केवल सिंह ढिल्लों

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Ashwini Vaishnaw, Ravneet Singh Bittu, Kewal Singh Dhillon, Ashok Mittal, Harbhajan Singh, Tarun Chugh, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 11:19 IST

देश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी पंजाब खाली हाथ नहीं आते, बल्कि हर बार विकास की सौगात लेकर आते हैं। आज भी उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इसके लिए मैं पूरे पंजाब की ओर से उनका धन्यवाद करता हूं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केवल सिंह ढिल्लों ने यूरोपीय देशों के साथ हुए व्यापार समझौते में गेहूं और दूध को समझौते से बाहर रखकर किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। जब ढिल्लों यह बात कह रहे थे, तब किसानों के प्रतीक हरे रंग की पगड़ी पहने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुस्कुरा रहे थे। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों के साथ हुए इस व्यापार समझौते से पंजाब को बड़ा लाभ होगा।

लुधियाना की होजरी और साइकिल उद्योग, जालंधर का खेल एवं चमड़ा उद्योग, बटाला की मशीनरी तथा पंजाब के किसानों का बासमती चावल, फल और सब्जियां बिना किसी टैरिफ के 27 यूरोपीय देशों में निर्यात की जा सकेंगी। केवल सिंह ढिल्लों ने आगे कहा कि पंजाब के किसानों को गेहूं और धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का काम मोदी सरकार ही कर रही है। 

कांग्रेस सरकार के समय किसानों के लिए एमएसपी में केवल 10-15 रुपये की बढ़ोतरी होती थी, जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में किसानों की मांग किए बिना ही एमएसपी में उल्लेखनीय वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसान के पुत्र हैं और किसानों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। जब तक पंजाब का किसान समृद्ध नहीं होगा, तब तक पंजाब भी समृद्ध राज्य नहीं बन सकता।

किसानों को समृद्ध बनाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।ढिल्लों ने कहा कि आज दुनिया के कई बड़े देश आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी शीघ्र साकार होगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत में मोबाइल निर्माण की केवल दो इकाइयां थीं, जबकि आज मोदी सरकार ने उनकी संख्या बढ़ाकर लगभग 300 कर दी है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में महाराजा रणजीत सिंह की सरकार-ए-खालसा जैसी सरकार बनाई जाएगी और नशे, गैंगस्टरवाद तथा बेरोजगारी को समाप्त कर पंजाब की आन, बान और शान को बहाल किया जाएगा।

पंजाब की आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए ढिल्लों ने कहा कि राज्य लगातार पिछड़ता जा रहा है। नशा, बेरोजगारी और गैंगस्टरवाद ने पंजाब को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इन समस्याओं का एकमात्र समाधान वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाना है। आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब विकास के मामले में पहले स्थान से फिसलकर 18वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि उत्तर प्रदेश 20वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी सरकार पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब को बुरी नजर लग गई है और इसे केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही दूर कर सकते हैं। उन्होंने पंजाब की समस्याओं के समाधान के लिए लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे समय पंजाब आए हैं जब राज्य गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। युवाओं, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों पर संकट मंडरा रहा है और इसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को "झूठा सनातनी" बताया।

कार्यक्रम को पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, मनप्रीत सिंह बादल, महारानी परनीत कौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, अशोक मित्तल, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी तथा राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने भी संबोधित किया।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Ashwini Vaishnaw , Ravneet Singh Bittu , Kewal Singh Dhillon , Ashok Mittal , Harbhajan Singh , Tarun Chugh , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD