Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

उत्तराखंड में भाजपा का 'मिशन 2027' तेज, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तरुण चुघ से की मुलाकात

 Tarun Chugh, Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:44 IST

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के 'मिशन 2027' को लेकर रविवार को देहरादून में संगठनात्मक रणनीति पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने अपने शासकीय आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को होने वाली संगठनात्मक बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय करने की योजना तैयार कर रही है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में होने की संभावना है, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल उसी समय पूरा होगा। हालांकि, राज्य के राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ प्रशासनिक कारणों, जैसे जनगणना, के चलते चुनाव 2026 के अंत (नवंबर या दिसंबर) में समय से पहले भी कराए जा सकते हैं। हालांकि चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग चुनाव से कुछ महीने पहले करेगा।

उत्तराखंड विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। इनमें 13 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी रणनीति को धार देने में जुट गई है।

 

Tags: Tarun Chugh , Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD